Make Dal Ki Dulhan Recipe: 'दाल की दुल्हन' खाई है क्या? जानिए इसे बनाने का आसान तरीका

Make Dal Ki Dulhan at Home

Make Dal Ki Dulhan Recipe: 'दाल की दुल्हन' खाई है क्या? जानिए इसे बनाने का आसान तरीका

Explore the flavors of Bihar with 'Dal Ki Dulhan', a traditional dumpling dish made with lentils and spices, served with a unique tadka.

make dal ki dulhan recipe दाल की दुल्हन खाई है क्या जानिए इसे बनाने का आसान तरीका

Make Dal Ki Dulhan Recipe: 'दाल की दुल्हन' खाई है क्या? जानिए इसे बनाने का आसान तरीका |

Make Dal Ki Dulhan: भारत के अलग-अलग राज्यों में खाने का स्वाद और पकवान बहुत विविध होते हैं। बिहार अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और लजीज व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। बिहार के घरों में बनने वाली दाल की दुल्हन (जिसे दाल-पीठा भी कहा जाता है) एक Traditional और स्वादिष्ट डिश है। यह दाल और आटे की बनी सुंदर आकृति वाली डम्बल जैसी पीठियों के साथ बनाई जाती है।

'दाल की दुल्हन' बनाने की सामग्री

दाल के लिए बनाने के लिए

तुअर दाल (अरहर दाल) — 1 कप
मूंग दाल — ¼ कप
मसूर दाल — 2 चम्मच
घी — 2 चम्मच
जीरा — 1 चम्मच
पानी — 4-5 कप
हल्दी पाउडर — ¼ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर — ¼ चम्मच
नमक — स्वादानुसार

दुल्हन (डंपलिंग) के लिए

गेहूं का आटा — 1 कप
रागी (नाचनी) का आटा — ¼ कप
नमक — स्वादानुसार
पानी — आवश्यकतानुसार

तड़के के लिए

घी — 2 चम्मच
सूखी कश्मीरी लाल मिर्च — 2
हींग — 1 चुटकी
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर — ¼ चम्मच

बनाने की विधि 

दाल तैयार करें

एक गहरे बर्तन या सॉसपैन में 2 चम्मच घी गर्म करें। घी गर्म होने पर जीरा डालें। फिर अच्छी तरह धुली हुई तुअर दाल, मूंग दाल और मसूर दाल डालकर 1-2 मिनट अच्छे से भूनें। 4-5 कप पानी, स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। मध्यम आंच पर दाल को अच्छे से पकने दें (कुकर में भी 2-3 सीटी लगाकर पका सकते हैं)।

दुल्हन के लिए आटा गूंथना

जब दाल पक रही हो, तब एक बाउल में गेहूं का आटा और रागी का आटा लें। स्वादानुसार नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालकर नरम लेकिन सख्त आटा गूंथ लें। आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें। रागी का आटा इसमें पोषण बढ़ाता है।

दुल्हन बनाने की विधि

आटे की छोटी-छोटी लोइयां लें और उन्हें छोटी पूरियों की तरह बेल लें। बड़ी रोटी बेलकर ग्लास या कटर से गोल टुकड़े काट लें।) हर गोल टुकड़े को हाथ में लें, दोनों विपरीत किनारों को पानी लगाकर बीच में जोड़ें। फिर बचे हुए दो किनारों को भी उठाकर चिपका दें। इस तरह खूबसूरत दुल्हन आकार तैयार हो जाएगा।

दाल में दुल्हन पकाना

जब दाल अच्छे से पक जाए, तो आंच धीमी करें। तैयार दुल्हनों को एक-एक करके उबलती दाल में आराम से डालें। मीडियम आंच पर 10-12 मिनट तक पकाएं, ताकि दुल्हन अंदर तक अच्छे से पक जाएं।

शाही तड़का लगाना

एक छोटे पैन में 2 चम्मच घी गर्म करें। सूखी कश्मीरी लाल मिर्च, हींग और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर हल्का भूनें। यह गरमा-गरम तड़का दाल की दुल्हन पर डाल दें।

 

प्रमुख खबरें