बिहार के चुनावी मैदान में उतरेंगे राहुल-प्रियंका, तेजस्वी बोले - NDA ने दो पीढ़ि...

bihar-elections-rahul-priyanka-tejashwi-yadav-attacks-nda

बिहार के चुनावी मैदान में उतरेंगे राहुल-प्रियंका, तेजस्वी बोले - NDA ने दो पीढ़ियों को बर्बाद किया..NDA का CM फेस नीतीश

बिहार के चुनावी मैदान में उतरेंगे राहुल-प्रियंका तेजस्वी बोले - nda ने दो पीढ़ियों को बर्बाद कियाnda का cm फेस नीतीश

Bihar Election NDA vs Mahagathbandan: बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है। एनडीए (NDA) और महागठबंधन ने चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। छठ पर्व के बाद दोनों गठबंधनों के बड़े नेता चुनावी मैदान में उतरेंगे। प्रमुख दलों के नेता अब एक-दूसरे पर राजनीतिक हमले तेज करते दिखाई दे रहे हैं।

प्रियंका गांधी बेगूसराय से करेंगी प्रचार की शुरुआत

कांग्रेस ने भी अब बिहार में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार से बिहार दौरे की शुरुआत करेंगी। छठ पर्व के बाद उनके पहले कार्यक्रम की घोषणा की गई है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। यह महागठबंधन की तरफ से बड़े स्तर पर किया जाने वाला पहला अभियान होगा। इसके साथ ही यह साफ़ हो गया है कि कांग्रेस इस चुनाव में पीछे नहीं रहने वाली। पार्टी चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे बड़े नेताओं की बड़ी श्रृंखला मैदान में उतारेगी। [caption id="attachment_113038" align="alignnone" width="689"] बिहार के चुनावी मैदान में उतरेंगे राहुल-प्रियंका[/caption]

राहुल 29 अक्टूबर को आएंगे बिहार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी 29 अक्टूबर को बिहार पहुंचेंगे। हालांकि वह महागठबंधन के घोषणापत्र जारी होने के कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहेंगे। लेकिन खबर है कि राहुल गांधी अलग-अलग जिलों में 6 विशाल जनसभाएं करेंगे। उनकी पहली सभा पटना या गया जिले में हो सकती है। कांग्रेस ने बिहार में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए चुनावी रणनीति में बदलाव किया है और राहुल व प्रियंका दोनों को आक्रामक अभियान की जिम्मेदारी दी गई है।

Bihar Election NDA vs Mahagathbandan: तेजस्वी का सरकार पर हमला

बिहार की राजनीति में महागठबंधन के नेता और राजद (RJD) के राष्ट्रीय नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा– “20 बरस तक एक ही खेत में एक ही बीज बोने से खेत और फसल दोनों खराब हो जाते हैं। उसी तरह दो दशक की इस सरकार ने बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है।” तेजस्वी यादव लगातार बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार को घेर रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि बिहार में बदलाव का वक्त आ चुका है और जनता इस बार नई सोच वाली सरकार चुनेगी।

Bihar Election NDA vs Mahagathbandan: 10 लाख नौकरियों का वादा

महागठबंधन ने चुनावी वादा करते हुए कहा है कि अगर उनकी सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख स्थाई सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह घोषणा महागठबंधन के घोषणापत्र “परिवर्तन पत्र” का मुख्य वादा माना जा रहा है। घोषणापत्र कल पटना में शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। हालांकि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राहुल गांधी मौजूद नहीं रहेंगे, जिसका राजनीतिक हलकों में मतलब निकाला जा रहा है। लेकिन कांग्रेस ने साफ़ कहा है कि यह एक "तय कार्यक्रम" है और राहुल गांधी बाद में चुनावी अभियान में भाग लेंगे। https://youtube.com/shorts/2bb7JyI47zs?si=Z7Chfvad9xlwjDyj

"NDA में सीएम चेहरा नीतीश कुमार"

वहीं एनडीए की ओर से भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि: “तेजस्वी यादव किस दुनिया में जी रहे हैं? एनडीए में मुख्यमंत्री का चेहरा पहले से तय है और वह नीतीश कुमार ही हैं। तेजस्वी यादव खुद को सीएम फेस प्रोजेक्ट करवाने के लिए झगड़ा करते रहते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि बिहार ने नीतीश कुमार को विकास पुरुष माना है और उनके नेतृत्व में ही 2025 का चुनाव लड़ा जाएगा। बीजेपी के इस बयान से साफ़ हो गया कि एनडीए की रणनीति में नीतीश कुमार अब भी केंद्र में रहेंगे। [caption id="attachment_113039" align="alignnone" width="651"]सांसद मनोज तिवारी सांसद मनोज तिवारी[/caption]

महागठबंधन बनाम NDA

Bihar Election NDA vs Mahagathbandan: बिहार की राजनीति में इस बार भी मुकाबला महागठबंधन बनाम एनडीए के बीच ही नजर आ रहा है। एक तरफ आरजेडी-कांग्रेस और वाम दलों का गठबंधन है, जबकि दूसरी तरफ बीजेपी, जेडीयू और लोजपा (रामविलास) शामिल हैं। छठ पूजा खत्म होते ही प्रदेश की राजनीतिक गर्मी और बढ़ने वाली है। सभी दलों ने विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान, प्रभात फेरी, नारेबाजी, सभा और सोशल मीडिया कैंपेन तेज कर दिए हैं। बीजेपी ने "फिर एक बार नीतीश सरकार" का नारा दिया है जबकि आरजेडी "बेरोजगारी हटाओ – बदलाव लाओ" थीम पर चल रही है।

छठ महापर्व पर नेताओं का मिलन: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे चिराग पासवान के घर, तेजस्वी बोले – सरकार बनी तो वक्फ बिल कुड़ेदान में फेकेंगे

लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा का शुभारंभ पूरे हर्ष और उत्साह के साथ हो चुका है। छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आवास पर पहुंचकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया। यह मुलाकात राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
जहां एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सांस्कृतिक एकजुटता का संदेश दे रहे थे, वहीं दूसरी ओर बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी भी तेज रही। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री


सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

 महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर हुआ राज्यस्तरीय समारोह, सीएम डॉ. मोहन बोले- भोपाल में 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक' का लोकार्पण जल्द। महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।