फ्लाईदुबई फ्लाइट कोड 7500

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट हाईजैक होने का अलर्ट, इजराइल ने तुरंत भेजे फाइटर जेट

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट ने अचानक 7500 कोड भेजा, जो हाईजैक का संकेत है। फ्लाइट को अंततः सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर उतारा गया।

By : शिवम् पांडेय
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट हाईजैक होने का अलर्ट, इजराइल ने तुरंत भेजे फाइटर जेट

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट को लेकर बुधवार को अचानक हड़कंप मच गया। विमान से पहले 7700 इमरजेंसी कोड और इसके बाद 7500 कोड भेजा गया। विमानन नियमों में 7500 कोड का इस्तेमाल हाईजैक या विमान में किसी तरह के गैरकानूनी हस्तक्षेप का संकेत देने के लिए किया जाता है। सिग्नल मिलते ही इजराइली सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। विमान की ओर इजराइली एयरफोर्स के फाइटर जेट भी भेजे गए। इस दौरान विमान ने अपना रास्ता बदला और आखिरकार सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर लैंड किया।

विमान में करीब 180 यात्री थे

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे। इनमें 150 से ज्यादा इजराइली नागरिक बताए जा रहे हैं। विमान के रास्ता बदलने और 7500 कोड भेजे जाने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर इजराइल में चिंता बढ़ गई थी। विमान के सऊदी अरब में उतरने के बाद स्थिति साफ हुई। इजराइली सुरक्षा सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, विमान में हाईजैक जैसी कोई स्थिति नहीं थी। बताया गया कि पायलटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी और इसी दौरान ये सिग्नल भेजे गए।

सऊदी अरब के ऊपर बदला फ्लाइट का रास्ता

फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंचने के बाद अपने निर्धारित रास्ते से अलग हो गया। इसके बाद विमान ताबुक एयरपोर्ट की ओर बढ़ा। कुछ समय के लिए फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइटों पर विमान की स्थिति भी दिखाई नहीं दे रही थी। इससे मामले को लेकर और ज्यादा आशंका पैदा हो गई।

इजराइल में सुरक्षा एजेंसियां हुईं सक्रिय

विमान से 7500 कोड मिलने के बाद इजराइल में सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। हिब्रू मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के बीच भी इस मामले को लेकर आपात बातचीत हुई। सुरक्षा एजेंसियां विमान की लोकेशन और उसमें मौजूद यात्रियों की स्थिति पर नजर बनाए हुए थीं। इसी दौरान इजराइली एयरफोर्स के फाइटर जेट विमान की ओर भेजे गए।

पायलटों के बीच किस बात पर हुई बहस?

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों पायलटों के बीच किस मुद्दे पर विवाद हुआ था। साथ ही, 7500 कोड भेजने के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसकी भी आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। विमान के ताबुक एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अधिकारियों के पास घटना से जुड़े तथ्यों की जांच करने और पूरे घटनाक्रम को समझने का मौका है।

संबंधित सामग्री

मुकेश खन्ना ने कैप्टन स्मित मछार को कहा 'शक्तिमान', बोले- तुस्सी ग्रेट हो पापे

मुकेश खन्ना ने कैप्टन स्मित मछार को कहा 'शक्तिमान', बोले- तुस्सी ग्रेट हो पापे

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट हमले के दौरान अपनी बहादुरी दिखाई, जिसे बॉलीवुड सितारों ने भी सराहा।

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारा। सलमान खान सहित कई सितारों ने की उनकी सराहना।

भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी हमाम अल-हमामी, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी हमाम अल-हमामी, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट हमाम अल-हमामी ने पायलट पर हमला किया, जिसके बाद विमान को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र देने की मांग, मिलिंद देवरा ने PM मोदी को लिखा पत्र

कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र देने की मांग, मिलिंद देवरा ने PM मोदी को लिखा पत्र

कैप्टन स्मित मच्छार को उनके साहस और सूझबूझ के लिए अशोक चक्र की मांग की गई है, जिन्होंने फ्लाईदुबई फ्लाइट में 174 यात्रियों की जान बचाई।

PM मोदी से बात करते भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

PM मोदी से बात करते भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्लाईदुबई पायलट कैप्टन स्मित से वीडियो कॉल पर उनके साहस और सूझबूझ की सराहना की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर