NATO टूटने की चेतावनी: ट्रम्प के बयान से यूरोप में हड़कंप, ग्रीनलैंड पर खुली चुनौती

greenland-nato-crisis-denmark-pm-trump-statement

NATO टूटने की चेतावनी: ट्रम्प के बयान से यूरोप में हड़कंप, ग्रीनलैंड पर खुली चुनौती

nato टूटने की चेतावनी ट्रम्प के बयान से यूरोप में हड़कंप ग्रीनलैंड पर खुली चुनौती

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक बयान ने यूरोप की राजनीति में हलचल मचा दी है । ग्रीनलैंड को लेकर की गई टिप्पणी अब सिर्फ बयानबाज़ी नहीं रही. बल्कि NATO जैसे दुनिया के सबसे ताकतवर सैन्य गठबंधन के भविष्य पर सवाल खड़े कर रही है । डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर सैन्य कब्जे की कोशिश की. तो NATO का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा । उनके मुताबिक. किसी एक NATO सदस्य देश का दूसरे सदस्य पर हमला पूरे गठबंधन को बेमानी बना देगा । सोमवार रात एक टीवी इंटरव्यू में फ्रेडरिकसन का लहजा बेहद गंभीर था । उन्होंने कहा कि NATO आपसी भरोसे पर टिका संगठन है । अगर वही भरोसा टूट गया. तो इस गठबंधन के बचने की कोई वजह नहीं रह जाती । उनके शब्दों में. ऐसा हुआ तो कुछ भी नहीं बचेगा । ग्रीनलैंड को लेकर यह बयान उस वक्त आया. जब यूरोप के कई बड़े देश खुलकर अमेरिका के खिलाफ खड़े हो गए हैं । फ्रांस. जर्मनी. इटली. पोलैंड. स्पेन और ब्रिटेन के नेताओं ने एक सुर में कहा है कि ग्रीनलैंड का भविष्य वहां के लोग तय करेंगे. कोई बाहरी ताकत नहीं । इन देशों ने यह भी साफ किया कि ग्रीनलैंड और डेनमार्क से जुड़े किसी भी फैसले पर सिर्फ ग्रीनलैंड और डेनमार्क का अधिकार है । यह बयान अमेरिका को एक सीधा संदेश माना जा रहा है कि यूरोप इस मुद्दे पर पीछे हटने वाला नहीं है । दरअसल विवाद की जड़ डोनाल्ड ट्रम्प का हालिया बयान है । रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि वे ग्रीनलैंड पर अगले 20 दिनों में बातचीत करेंगे । बातचीत वेनेजुएला से जुड़े एक अलग मुद्दे पर हो रही थी. लेकिन ट्रम्प ने अचानक ग्रीनलैंड का जिक्र कर दिया । यह पहली बार नहीं है जब ट्रम्प ने ग्रीनलैंड को अमेरिका के नियंत्रण में लाने की बात की हो । अपने कार्यकाल के दौरान भी वे कई बार इस इलाके को खरीदने या कब्जे में लेने की इच्छा जता चुके हैं । इस बार उन्होंने सैन्य कार्रवाई की संभावना से भी पूरी तरह इनकार नहीं किया. जिसने चिंता और बढ़ा दी ।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

 महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर हुआ राज्यस्तरीय समारोह, सीएम डॉ. मोहन बोले- भोपाल में 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक' का लोकार्पण जल्द। महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।