LPG Cylinder Blast: जयपुर-अजमेर हाईवे पर रातभर गूंजते रहे सिलेंडर ब्लास्ट, आग के...

lpg-cylinder-blast

LPG Cylinder Blast: जयपुर-अजमेर हाईवे पर रातभर गूंजते रहे सिलेंडर ब्लास्ट, आग के दरिया में तब्दील हुआ पूरा इलाका

lpg cylinder blast जयपुर-अजमेर हाईवे पर रातभर गूंजते रहे सिलेंडर ब्लास्ट आग के दरिया में तब्दील हुआ पूरा इलाका

LPG Cylinder Blast: जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात लगभग 10 बजे एक भीषण हादसा हो गया। एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरे खड़े ट्रक को केमिकल से भरे टैंकर ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर में मौजूद ज्वलनशील केमिकल से आग लग गई, जिससे ट्रक के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। एक के बाद एक करीब 200 सिलेंडर फटते चले गए और आग तेजी से फैल गई। कई सिलेंडर धमाके के बाद उड़कर 500 मीटर तक खेतों में जा गिरे। धमाकों की आवाजें 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गईं और करीब दो घंटे तक सिलेंडर लगातार फटते रहे। [caption id="attachment_109330" align="alignnone" width="300"]LPG Cylinder Blast LPG Cylinder Blast[/caption]

LPG Cylinder Blast: आसपास खड़े पांच अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए

इस हादसे में केमिकल टैंकर के ड्राइवर रामराज मीणा जिंदा जल गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। ट्रक में कुल 330 एलपीजी सिलेंडर भरे हुए थे। घटना इतनी भयावह थी कि टैंकर और ट्रक के साथ-साथ आसपास खड़े पांच अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए।

LPG Cylinder Blast: देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई

[caption id="attachment_109331" align="alignnone" width="300"]LPG Cylinder Blast LPG Cylinder Blast[/caption] प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा जयपुर जिले के दूदू कस्बे के पास मोखमपुरा इलाके में हुआ। एक चश्मदीद ने बताया कि आरटीओ की गाड़ी देखने के बाद टैंकर चालक ने खुद को बचाने के लिए गाड़ी को ढाबे की तरफ मोड़ दिया, लेकिन इसी दौरान ट्रक से भिड़ गया। टक्कर के बाद चिंगारियां उठीं और देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई।

LPG Cylinder Blast: मौके पर ही उसकी मौत हो गई

[caption id="attachment_109332" align="alignnone" width="300"]LPG Cylinder Blast LPG Cylinder Blast[/caption] ट्रक ड्राइवर शाहरुख ने बताया कि उसका पूरा ट्रक हादसे में जलकर खाक हो गया। उसने बताया कि आरटीओ की गाड़ी देखकर टैंकर ड्राइवर घबरा गया और उसने अचानक ढाबे की ओर गाड़ी घुमा दी, जिससे यह टक्कर हुई। ड्राइवर ने आग से बचने की कोशिश की लेकिन कुछ ही सेकंड में लपटों ने उसे घेर लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

करीब 4.30 बजे हाईवे को फिर से खोल दिया गया

[caption id="attachment_109333" align="alignnone" width="300"]LPG Cylinder Blast LPG Cylinder Blast[/caption] हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया। रातभर राहत कार्य और आग बुझाने के प्रयास चलते रहे। पुलिस ने भारी ट्रैफिक दबाव को देखते हुए मार्ग डायवर्ट किए। अजमेर से किशनगढ़ और रूपनगढ़ होते हुए वाहनों को जयपुर की ओर भेजा गया। वहीं जयपुर से अजमेर की दिशा में जाने वाले वाहनों को 200 फीट बाइपास से टोंक रोड की ओर मोड़ा गया। अंततः बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे हाईवे को फिर से खोल दिया गया।

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।