शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा NEET परीक्षा ऑनलाइन होगी

NEET परीक्षा ऑनलाइन होगी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा NEET परीक्षा ऑनलाइन होगी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऐलान किया है कि अगले साल से NEET परीक्षा ऑनलाइन होगी, जिससे पेपर लीक जैसी समस्याओं से निपटा जा सके।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा neet परीक्षा ऑनलाइन होगी

अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले-OMR से बेहतर है CBTNEET 2026 पेपर लीक मामले पर आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 3 मई को नीट की परीक्षा हुई थी. 7 मई को गेस पेपर वाले सवाल नीट परीक्षा में होने की खबर सामने आई थी. हमने एक्शन लेते हुए 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई. ये फैसला बच्चों के हक में लिया गया.

14 जून तक एडमिट कार्ड मिल जाएगा

NEET 2026 पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उन्होंने बताया कि अगले साल NEET की परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, इस बार परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा. 21 जून को परीक्षा के लिए छात्रों को मनपसंद सेंटर मिलेगा. दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक परीक्षा होगा.  21 जून की परीक्षा के लिए 14 जून तक एडमिट कार्ड मिल जाएगा. 

"परीक्षा रद्द करने का फैसला छात्रों के हित में लिया"

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 3 मई को नीट की परीक्षा हुई थी. 7 मई को खबर सामने आई कि गेस पेपर वाले सवाल ही नीट परीक्षा में आए हैं. हमने तुरंत प्रारंभिक जांच की. मामला एजेंसियों को सौंप दिया गया.  8 मई को जांच की प्रक्रिया शुरु हुई और 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई. शिक्षा माफियाओं को हराने के लिए ये फैसला छात्रों के हित में लिया गया. 

NEET संबंधित सामग्री WhatsApp के जरिए फैली

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती है. 120 टेलीग्राम चैनल ब्लॉक किए गए है. NEET से संबंधित सामग्री WhatsApp के जरिए भी फैलाई गई थी.  हम इस पर गलत प्रैक्टिस होने नहीं देंगे. आने वाली परीक्षा से शिक्षा माफिया दूर रहें वरना उनको कीमत चुकानी होगी. 

संबंधित सामग्री

PWD मंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार की आशंका : निर्माणाधीन स्लैब भरभराकर गिरा, वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

राज्य

PWD मंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार की आशंका : निर्माणाधीन स्लैब भरभराकर गिरा, वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक PWD परियोजना के निर्माणाधीन स्लैब के ढहने की घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिससे गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

जुर्म गाथा

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

बदायूं जिले में बरेली-मथुरा हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। दो ट्रैक्टरों की रेस के चलते 6 महिलाओं की मौत हो गई और कई घायल हुए।

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

राज्य

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यमुना नदी पर किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह भारतीय राज्यों की सहमति बनी।

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राज्य

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राजस्थान के जैसलमेर में गोडावण चूजों के जन्म से गोडावण संरक्षण प्रोजेक्ट को बड़ी सफलता मिली है। आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से चूजों का जन्म हुआ।