Nitish Kumar: मैंने अपने परिवार के लिए नहीं, बिहार के लिए किया काम-नीतीश कुमार

nitish-kumar

Nitish Kumar: मैंने अपने परिवार के लिए नहीं, बिहार के लिए किया काम-नीतीश कुमार

nitish kumar मैंने अपने परिवार के लिए नहीं बिहार के लिए किया काम-नीतीश कुमार

Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनावों के पहले चरण से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों के सामने बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कभी अपने परिवार या निजी हितों के लिए काम करना नहीं रहा, बल्कि उन्होंने हमेशा बिहार और बिहारी जनता की भलाई को प्राथमिकता दी है। [caption id="attachment_114008" align="alignnone" width="300"]Nitish Kumar: Nitish Kumar:[/caption]

रोजगार जैसे क्षेत्र में कई सुधार किए

शनिवार को जारी बयान में नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार के लोगों ने उन्हें लगातार सेवा का मौका दिया और उन्होंने पूरी ईमानदारी और मेहनत से राज्य के विकास के लिए दिन-रात काम किया।
उन्होंने कहा कि जिस समय उन्होंने जिम्मेदारी संभाली, उस समय बिहारी होना सम्मान का विषय नहीं बल्कि अपमान का प्रतीक माना जाता था। इसके बावजूद उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, कृषि और युवाओं के रोजगार जैसे क्षेत्र में कई सुधार किए।

Nitish Kumar: महिलाओं को सशक्त बनाया

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के उत्थान को भी विशेष रूप से उजागर किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें महिलाओं के लिए पर्याप्त काम नहीं कर पाईं, लेकिन उनकी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाया, ताकि वे अब अपने परिवार और बच्चों के लिए स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बन सकें।

समाज के सभी तबकों के लिए किया गया

नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि विकास केवल एक वर्ग या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि समाज के सभी तबकों के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि चाहे हिंदू, मुस्लिम, अपर जाति, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित या महादलित हों, सभी के लिए योजनाओं और अवसरों पर ध्यान दिया गया।

राज्य की गति को बढ़ाया

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि अब बिहारी होना अपमान का विषय नहीं, बल्कि गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का सहयोग अहम रहा, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की दोनों सरकारों ने मिलकर राज्य की गति को बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि इस बार चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं। उनका कहना था कि एनडीए को एक और मौका देने से राज्य और अधिक तेजी से विकसित होगा और बिहार टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा।

संबंधित सामग्री

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में सियासत गरमाई, NDA की ‘किलेबंदी’ पर महुआ माझी ने दिया बड़ा बयान

राज्य

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में सियासत गरमाई, NDA की ‘किलेबंदी’ पर महुआ माझी ने दिया बड़ा बयान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के पूर्व NDA ने विधायकों को होटल में शिफ्ट किया, जिसे राजनीतिक आशंकाओं और असुरक्षा के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।