पाकिस्तान चीन के जेट बेचकर कर्ज चुका रहा, सऊदी को 18 हजार करोड़ की डील

pakistan-china-jf17-fighter-jets-debt

पाकिस्तान चीन के जेट बेचकर कर्ज चुका रहा, सऊदी को 18 हजार करोड़ की डील

पाकिस्तान चीन के जेट बेचकर कर्ज चुका रहा सऊदी को 18 हजार करोड़ की डील

इस्लामाबाद |पाकिस्तान चीन के JF-17 फाइटर जेट्स की मदद से अपना विदेशी कर्ज चुका रहा है। देश ने नाइजीरिया, अजरबैजान, लीबिया, सऊदी अरब, मोरक्को, इंडोनेशिया, इथियोपिया और सूडान जैसे देशों को ये जेट्स बेचे हैं। पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स (PAC) और चीन की चेंडु एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (CAC) का जॉइंट वेंचर कामरा में चल रहा है। इस प्रोडक्शन यूनिट को चीन लगभग पूरी तरह ऑपरेट करता है और यहां 500 से अधिक चीनी एयरोनॉटिकल इंजीनियर काम कर रहे हैं। कामरा यूनिट से हर साल लगभग 50 JF-17 फाइटर जेट्स का उत्पादन होता है।

सऊदी अरब को जेट बेचकर 18 हजार करोड़ चुकाए

पाकिस्तान ने चीन के जेट बेचकर सऊदी अरब को 18 हजार करोड़ रुपए का कर्ज चुका दिया। पाकिस्तान पर सऊदी का कुल कर्ज लगभग 70 हजार करोड़ रुपए है। इस डील को “ऑलवेज़ ब्रदर” नाम दिया गया है। JF-17 फाइटर जेट की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए है, जिसमें 80% से ज्यादा हिस्सा चीन के हिस्से में जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पाकिस्तान और चीन इस डील के जरिए हथियारों की बैटल रेडीनेस और वैश्विक हथियार बाजार में अपनी पकड़ दिखा रहे हैं। चीन ने पिछले 47 सालों में किसी भी देश के साथ युद्ध नहीं किया है, लेकिन पाकिस्तान इन हथियारों का उपयोग भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ कर इसे “बैटल रेडी” मार्केटिंग में पेश कर रहा है।

तुर्की के ड्रोन में भी साझेदारी

पाकिस्तान ने चीन के अलावा तुर्की के साथ भी हथियार निर्माण की योजना बनाई है। लाहौर के पास तुर्की के कामीकाजी (आत्मघाती) ड्रोन की संयुक्त यूनिट अगले साल स्थापित होगी। पाकिस्तान का लक्ष्य है कि सालाना लगभग 200 ड्रोन का उत्पादन किया जाए और उन्हें एक्सपोर्ट भी किया जाएगा।

 

संबंधित सामग्री

ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

खेल

ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

Brazil triumphed over Scotland with a 3-0 score in the FIFA World Cup 2026, with Vinicius Junior scoring twice, ensuring a spot in the Round of 32.

T-20 वर्ल्ड कप में  इंडियन विमेंस टीम और बांग्लादेश विमेंस टीम आज होंगी आमने-सामने

खेल

T-20 वर्ल्ड कप में इंडियन विमेंस टीम और बांग्लादेश विमेंस टीम आज होंगी आमने-सामने

मैनचेस्टर में T-20 वर्ल्ड कप मैच शाम 7 बजे होगा। भारतीय टीम 20 मैचों में जीती, बांग्लादेश ने 3 मैच जीते। सेमीफाइनल के लिए जीत जरुरी।

राजस्थान में तेज बारिश, यूपी में आंधी का कहर; मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून की एंट्री

देश-विदेश

राजस्थान में तेज बारिश, यूपी में आंधी का कहर; मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून की एंट्री

मानसून ने मध्य प्रदेश और गुजरात में प्रवेश किया, जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भीषण बारिश और आंधी से जनजीवन प्रभावित।

वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही: 1 लाख मौतों की आशंका

देश-विदेश

वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही: 1 लाख मौतों की आशंका

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक विनाश किया, 10 हजार से 1 लाख मौतों की आशंका। कराकस सहित कई शहरों में इमारतें ढहीं।

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।