बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश, रिजिजू ने जोड़े हाथ, कहा - चर्चा होने दें

parliament-uproar-rijiju-naravane-book-penguin-claim

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश, रिजिजू ने जोड़े हाथ, कहा - चर्चा होने दें

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश रिजिजू ने जोड़े हाथ कहा - चर्चा होने दें

Parliament Controversy Rijiju: संसद के बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी को बोलने न देने के मुद्दे पर हंगामा लगातार जारी है। 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। ही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया है। इस पर 118 विपक्षी सांसदों ने दस्तखत किए हैं।

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस नोटिस लेकर आ सकती है। स्पीकर के खिलाफ लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर 125 सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिए है। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस,समाजवादी पार्टी, DMK और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने नोटिस पर साइन किए। खबर है कि विपक्षी नेता आज संविधान के अनुच्छेद 94 (C) के तहत यह प्रस्ताव संबंधी नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंपेंगे। हालांकि सूत्रों का कहना है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने के नोटिस पर साइन नहीं किए हैं।

[caption id="attachment_133513" align="alignnone" width="1375"]लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ नोटिस ला सकती है कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ नोटिस ला सकती है कांग्रेस[/caption]

Parliament Controversy Rijiju: सदन में हंगामा

इधर, बजट सत्र के 10वें दिन लोकसभा में प्रश्नकाल में कार्यवाही नहीं हो सकी। हंगामे के बाद चेयर पर मौजूद पीसी मोहन ने 12 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया था। इसके बाद 12 बजे कार्यवाही शूरू हुई। इस बीच भी विपक्ष का जमकर हंगामा जारी रहा। विपक्षी सांसद वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाते रहे। इसके बाद सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। 

रिजिजू ने जोड़े हाथ

हंगामे के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों के सामने हाथ जोड़कर कहा कि बजट पर चर्चा होने दें। हंगामें से हम सबका नुकसान हो रहा है। आप रोज आकर हंगामा करते है इस कारण काम नहीं हो पा रहा है। किरेन रिजिजू ने x पर 4 फरवरी का वीडियो शेयर किया। जिसमें विपक्ष हंगामा कर रहा है। इसमें उन्होंने लिखा - कांग्रेस को अपने सांसदों के सबसे घटिया बर्ताव पर गर्व है। अगर हमने सभी BJP सांसदों को नहीं रोका होता और महिला सांसदों को कांग्रेस सांसदों का सामना करने दिया होता, तो संसद में हालात बहुत खराब हो सकते थे। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

पेंगुइन कंपनी का दावा

Parliament Controversy Rijiju: इससे पहले लोकसभा के बाहर बुक कॉन्ट्रोवर्सी पर विपक्षी नेता राहुल गांधी ने कहा कि या तो पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर पेंगुइन। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नरवणे झूठ नहीं बोलेंगे।

राहुल गांधी का यह बयान

राहुल गांधी का यह बयान पब्लिशिंग कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के क्लेरिफिकेशन के बाद आया। इस क्लेरिफिकेशन में कहा गया कि नरवणे की किताब अभी तक पब्लिश नहीं हुई है। पब्लिशिंग के सभी राइट्स अभी भी हमारे पास हैं। कंपनी ने कहा- अब तक किताब की कोई छपी हुई कॉपी नहीं आई है और न ही डिजिटल कॉपी। हमारी तरफ से किताब का कोई भी हिस्सा सार्वजनिक नहीं किया गया।

संबंधित सामग्री

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

राज्य

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यमुना नदी पर किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह भारतीय राज्यों की सहमति बनी।

एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर इस तरह बनाए हेल्दी लड्डू!

लाइफ स्टाइल

एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर इस तरह बनाए हेल्दी लड्डू!

आटे का लड्डू एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है जो ऊर्जा प्रदान करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राज्य

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राजस्थान के जैसलमेर में गोडावण चूजों के जन्म से गोडावण संरक्षण प्रोजेक्ट को बड़ी सफलता मिली है। आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से चूजों का जन्म हुआ।

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

राज्य

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत उत्खनन विवाद के दौरान भाजपा नेता भरत सिंह और वीरू सिंह की मौत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़े उपायों का आश्वासन दिया।