सवालों से भागते दिए PM मोदी, पत्रकार और विदेश मंत्रालय के बीच बहस

पीएम मोदी की यूरोप यात्रा

सवालों से भागते दिए PM मोदी, पत्रकार और विदेश मंत्रालय के बीच बहस

नरेंद्र मोदी के नार्वे दौरे पर प्रेस के सवालों का जवाब न देने पर विवाद हुआ। राहुल गांधी ने इसे भारत की छवि के लिए हानिकारक बताया।

सवालों से भागते दिए pm मोदी पत्रकार और विदेश मंत्रालय के बीच बहस

पीएम मोदी की यूरोप यात्रा |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूरोप यात्रा के दौरान नार्वे में हुई प्रेस घटना ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया और भारतीय विदेश नीति को लेकर बहस छेड़ दी है। ओस्लो में आयोजित संयुक्त प्रेस बयान के बाद PM मोदी के बिना सवाल लिए बाहर निकलने पर वहां मौजूद कुछ पत्रकारों ने आपत्ति जताई। 

सवालों से भागे PM

दरअसल, PM मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे के साथ जॉइंट प्रेस मीट की थी, लेकिन मीडिया के सवाल नहीं लिए। PM मोदी नॉर्वे के 2 दिन के दौरे पर है। दौरा आज शाम को खत्म हो जाएगा। एक महिला पत्रकार हेली लिंग ने प्रेस मीट के दौरान पूछा कि पीएम मोदी आप दुनिया की सबसे आजाद प्रेस के कुछ सवालों के जवाब क्यों नहीं देते। जवाब ना मिलने पर हेली लिंग ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा- नॉर्वे वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में पहले नंबर पर है, जबकि भारत 157वें नंबर पर है। वह इस मामले में फिलीस्तीन, एमीराट्स और क्यूबा से मुकाबला कर रहा है।

भारत पर भरोसा क्यों करें?

भारतीय विदेश मंत्रालय ने हेली की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय दूतावास आज रात प्रधानमंत्री के दौरे पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित कर रहा है। आप वहां आकर अपने सवाल पूछ सकती हैं। हेली प्रेस ब्रीफिंग में पहुंचीं। उन्होंने वहां पूछा, ‘हम भारत पर भरोसा क्यों करें?” उन्होंने मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इंडिया में जो हो रहा है, क्या उसे रोका जाएगा। क्या प्रधानमंत्री मोदी कभी भारतीय प्रेस के कठिन सवालों का जवाब देंगे।’ 

पत्रकार और विदेश मंत्रालय के बीच बहस

इस पर विदेश मंत्रालय में पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने कहा, ‘पहले यह समझना जरूरी है कि इंडिया क्या है। एक देश 4 चीजों से बनता है- आबादी, सरकार, संप्रभुता और क्षेत्र। भारत 5 हजार साल पुरानी लगातार चलती आ रही सभ्यता है और हमने दुनिया को बहुत कुछ दिया।’ जब हेली बीच में बोलने लगीं तो जॉर्ज नाराज हो गए। उन्होंने कहा, ‘कृपया मुझे बीच में मत रोकिए। मुझे जवाब देने दीजिए।’ जब हेली ने फिर कहा कि मैं सीधे जवाब चाहती हूं तो सिबी ने कहा, ‘ये मेरा अधिकार है कि मैं कैसे जवाब दूं। आप सवाल पूछिए, लेकिन मुझे यह मत बताइए कि जवाब कैसे दिया जाना है। हम दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा हैं, लेकिन दुनिया की समस्याओं का हिस्सा नहीं हैं।’ 

राहुल का बयान

इस पर राहुल गांधी ने महिला जर्नलिस्ट के सवाल को टालने पर पीएम मोदी की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जब दुनिया कॉम्प्रोमाइज PM को कुछ सवालों से घबराकर भागते हुए देखती है, तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है। जब छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो डरने की भी कोई बात नहीं है।'

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति की रामराज्य भावना साकार हो रही है, कई योजनाओं के जरिए गरीबों, किसानों का उत्थान हो रहा है।

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

राज्य

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बग्घा चौवन में विकास और जनकल्याण की पहलों पर चर्चा की, जिसमें शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और नौकरियों पर जोर दिया गया।

स्वस्थ भारत की दिशा में 12 साल की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी बोले- हेल्थकेयर हुआ सस्ता और आसान

देश-विदेश

स्वस्थ भारत की दिशा में 12 साल की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी बोले- हेल्थकेयर हुआ सस्ता और आसान

नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए कई उपाय किए गए हैं, जिससे जरूरतमंद परिवारों को इलाज में आसानी हुई है।

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

राज्य

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा के लिए प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कई नवाचारों और शिक्षा नीति में सुधारों की चर्चा हुई।

अभिजीत बोले - PM के साथ फोटो AI, देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान

देश-विदेश

अभिजीत बोले - PM के साथ फोटो AI, देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी PM मोदी के साथ फोटो AI द्वारा बनाई गई है।