रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट में एक क्रू मेंबर की हुई मौत!

Tragic Death on Jailer 2 Set

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट में एक क्रू मेंबर की हुई मौत!

An employee died due to electrocution on the set of 'Jailer 2', starring Rajinikanth, at Adityaram Film City in Chennai.

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 के सेट में एक क्रू मेंबर की हुई मौत

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट में एक क्रू मेंबर की हुई मौत |

Jailer 2 Set Employee Death: साउथ के सुपरस्टर रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' के सेट में अचानक हादसा हो गया। सेट में काम कर रहें एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड (ECR) पर पनैयूर स्थित आदित्यराम फिल्म सिटी के एक सेट पर 14 मई गुरुवार को हुआ।

इसके पहले प्रभास की फिल्म 'फौजी' के सेट पर एक हादसा हुआ था, जहां एक क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। वहीं 5 घायल हो गए थे। इस घटना को अभी 10 दिन ही हुए और साउथ इंडस्ट्री में एक और घटना हो गई।

कैसे हुई क्रू मेंबर की मौत ?

'जेलर 2' फिल्‍म की शूटिंग तमिलनाडु के चेन्नई के पनैयूर में एक प्राइवेट फ‍िल्म स्टूडियो में चल रही है। शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। 

एक मीडिया एजेंसी के अनुसार,  'मृतक की पहचान 28 साल के कार्तिकेयन के तौर पर हुई है। कार्तिकेयन अपनी ड्यूटी के हिसाब से एक घर जैसा सेट तैयार करने में जुटा हुआ था, तभी उसे बिजली का जोरदार झटका लगा।'

कनाथुर पुलिस का बयान

कनाथुर पुलिस बताया कि - 'मामले में अभी FIR दर्ज नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल उस परिस्थिति की जांच कर रही है, जिसकी वजह से बिजली का लीकेज हुआ।'

फिल्म की पूरी हो चुकी शूटिंग

'जेलर 2' फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स ने बताया था कि- 'जेलर 2' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर 21 अप्रैल को रैप-अप पार्टी की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें रजनीकांत और डायरेक्टर, क्रू के साथ केक काटते नजर आ रहे थे। 

बदल सकती है रिलीज डेट 
 
एक्टर रजनीकांत ने बताया था कि- 'फिल्म 12 जून को रिलीज हो सकती है।' लेकिन फिर एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया कि- फिल्म रिलीज में बदलाव किया गया है और अब फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। 

'जेलर' का सीक्वल है फिल्म

सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'जेलर' सीक्वल है। इस नई फ‍िल्म में उनके साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिरना अपने-अपने किरदारों को दोहराते हुए दिखाई देंगे। 
 
बता दें कि, पहली फिल्म 'जेलर' में मोहनलाल, शिवराजकुमार और जैकी श्रॉफ ने कैमियो किया था। इसके अलावा विनायकन, वसंत रवि, तमन्ना भाटिया और सुनील भी अहम किरदार में नजर आए थे। 

जेलर ने दुनिया भर में ₹604.5 करोड़ की थी कमाई

एक मीडिय रिपोर्ट के अनुसार, जेलर फिल्म में लगभग ₹200 करोड़ के बजट में बनी थी, जिसने दुनिया भर में ₹604.5 करोड़ की कमाई की थी। यह अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फ‍िल्म है।


 

संबंधित सामग्री

84 साल की उम्र में फिल्ममेकर भारतीराजा का निधन

मनोरंजन

84 साल की उम्र में फिल्ममेकर भारतीराजा का निधन

Famed Tamil filmmaker Bharathiraja has died at 84 due to age-related illnesses in Chennai after an illustrious career spanning over four decades.

एक्टर अजित कुमार की मां के अंतिम संस्कार पर पहुंचे CM विजय और तृषा कृष्णन

मनोरंजन

एक्टर अजित कुमार की मां के अंतिम संस्कार पर पहुंचे CM विजय और तृषा कृष्णन

Ajit Kumar's mother, Mohini Mani, passed away on May 30 in Chennai due to illness. Her last rites were performed on May 31 in Besant Nagar.

GT Vs CSK IPL 2026: GT ने CSK को 89 रन से दी मात, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई CSK

खेल

GT Vs CSK IPL 2026: GT ने CSK को 89 रन से दी मात, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई CSK

In the 66th match of IPL 2026, Gujarat Titans defeated Chennai Super Kings by 89 runs, knocking CSK out of the playoff race.

GT Vs CSK IPL 2026: आज CSK लिए करो या मरो का मैच, जानिए हेड टू हेड

खेल

GT Vs CSK IPL 2026: आज CSK लिए करो या मरो का मैच, जानिए हेड टू हेड

In the 66th match of IPL 2026, Gujarat Titans face Chennai Super Kings. CSK needs a win to stay in the playoff race, while GT is already qualified.

चेपॉक में निकला ईद का चांद, माही को देख खुश हुए फैन, SRH को मिली जीत

खेल

चेपॉक में निकला ईद का चांद, माही को देख खुश हुए फैन, SRH को मिली जीत

In the 63rd match of IPL 2026, Sunrisers Hyderabad won against Chennai Super Kings by 5 wickets at MA Chidambaram Stadium.