वाराणसी मंदिर गोलीबारी

काशी विश्वनाथ मंदिर में गोलीबारी, 3 घायल, जवान की कार्बाइन से अचानक हुआ फायर

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PAC जवान की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई, जिससे 3 लोग घायल हो गए। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

काशी विश्वनाथ मंदिर में गोलीबारी, 3 घायल, जवान की कार्बाइन से अचानक हुआ फायर

काशी विश्वनाथ मंदिर में गोलीबारी

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर शनिवार सुबह 6:44 बजे पर PAC जवान की कार्बाइन से फायरिंग हो गई। 2 गोलियां चलीं। गनीमत रही कि गोलियां सीधे सड़क पर लगीं। इससे सड़क की गिट्टी उखड़कर लगने से 3 लोग घायल हो गए।

गोली चलने का CCTV

अचानक भीड़ के बीच गोलियां चलने से भगदड़ जैसा माहौल हो गया। कुछ देर किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। गोलियों की आवाज सुनकर सभी सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला गया। लोगों को बताया कि गलती से गोलियां चली। बाकी, सब ठीक है। घटना का 57 सेकेंड का CCTV सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि PAC जवान बाएं हाथ में कार्बाइन पकड़े हुए था। फिर दाहिने हाथ में पकड़ी। कार्बाइन गन का मुंह सड़क की तरफ था। तभी अचानक फायरिंग हो गई।

3 लोग घायल

आवाज सुनकर जवान खुद चौंक जाता है। वो अपने कार्बाइन को देखने लगता है और फिर वहां से निकल गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तीनों घायल निक्की गुप्ता, रामबाबू और विकास यादव को हॉस्पिटल पहुंचाया। ये सभी मंदिर के बाहर माला-फूल बेचने का काम करते है। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी ठीक हैं। 2 के हाथ में और तीसरे को कमर में पत्थर के टुकड़े लगे हैं। हादसा काशी विश्वनाथ मंदिर के वीआईपी गेट नंबर-4 पर हुआ।

गलती से चली गोली

DIG शिव हरि मीणा कबीरचौरा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने बताया- काशी विश्वनाथ धाम के पास नंदू फेरी वाली गली में PAC का जवान श्रद्धालुओं की भीड़ को हटा रहा था। तभी कार्बाइन से एक्सीडेंटल फायर हो गया। सभी चीजों की जांच की जा रही है। घायलों को दवा दी है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। बता दे जिस जवान की कार्बाइन से फायर हुई, उसका नाम अमरनाथ चौहान है। 48वीं वाहिनी PAC में तैनाती थी। 1987 बैच का जवान है। 2027 में रिटायरमेंट है। फिलहाल, पुलिस उसे थाने ले गई।

 

संबंधित सामग्री

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में ईशू कन्नौजिया की हत्या उसके दोस्तों ने की, जिन्होंने पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए उसे शराब पिलाकर मार डाला।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

ईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

ईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

देहरादून-हरिद्वार रोड पर इको वाहन और लोडिंग वाहन के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए।

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नैनीताल में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

नैनीताल में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

नैनीताल में एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रेस्क्यू टीम ने घायलों को सुरक्षित निकाला।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026