दर्दनाक सड़क हादसा

ईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

देहरादून-हरिद्वार रोड पर इको वाहन और लोडिंग वाहन के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए।

By : शिवम् पांडेय
ईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

दर्दनाक सड़क हादसा

देहरादून-हरिद्वार रोड पर डोईवाला टोल प्लाजा के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मणिमाई मंदिर के पास हुए इस हादसे में इको वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लोडिंग वाहन से टकराई 

जानकारी के मुताबिक, इको गाड़ी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे एक लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और इको से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सात लोग थे सवार

हादसे के वक्त इको में कुल सात लोग मौजूद थे। टक्कर के बाद आगे बैठे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाकी पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

अस्पताल में घायलों का इलाज

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हर्रावाला चौकी प्रभारी कमलेश गौड के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में लोडिंग वाहन का टायर निकलना हादसे की वजह सामने आया है। टायर निकलने के बाद वाहन बेकाबू हुआ और इको इसकी चपेट में आ गई।

संबंधित सामग्री

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल और उनके साथियों पर मारपीट, धमकी और लूट के आरोप में FIR दर्ज की गई। देहरादून पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।

MP के धार में भीषण सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची भी घायल

MP के धार में भीषण सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची भी घायल

धार जिले के बदनावर में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हुए। ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी।

CM धामी ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा को किया याद

CM धामी ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा को किया याद

देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके योगदान और विचारों को याद किया।

इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर के छोटा बांगड़दा इलाके में नगर निगम के पानी के टैंकर ने बीटेक छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर