Amarnath Yatra 2025 में आस्था का सैलाब: सिर्फ 2 दिन में 26,000 श्रद्धालु पहुंचे गुफा

amarnath-yatra-2025-registration-darshan-update

Amarnath Yatra 2025 में आस्था का सैलाब: सिर्फ 2 दिन में 26,000 श्रद्धालु पहुंचे गुफा

amarnath yatra 2025 में आस्था का सैलाब सिर्फ 2 दिन में 26000 श्रद्धालु पहुंचे गुफा

amarnath yatra 2025 darshan update: तीसरा जत्था पहुंचा बालटाल-पहलगाम

amarnath yatra 2025 darshan update: अमरनाथ यात्रा 2025 ने आस्था का नया कीर्तिमान बनाना शुरू कर दिया है। यात्रा के दूसरे दिन यानी शुक्रवार शाम 7 बजे तक 26,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। इसमें 11,440 पुरुष, 2,426 महिलाएं, 91 बच्चे, 221 साधु, 328 सुरक्षाकर्मी और 9 ट्रांसजेंडर श्रद्धालु शामिल रहे।

अब तक 3.5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन

Amarnath registration online व्यवस्था के अंतर्गत इस साल अब तक 3.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया है। जम्मू में सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन सभा में रजिस्ट्रेशन सेंटर सक्रिय हैं, जहां प्रतिदिन करीब 2000 यात्रियों का पंजीकरण हो रहा है।

तीसरा जत्था पहुंचा बेस कैंप

शुक्रवार सुबह जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ तीसरा जत्था गांदरबल के बालटाल और अनंतनाग के पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप पहुंच गया है। यात्रा दो प्रमुख मार्गों – पहलगाम और बालटाल से संचालित हो रही है। यात्रा की कुल अवधि 38 दिन है और इसका समापन 9 अगस्त 2025, रक्षाबंधन के दिन होगा।

गुफा तक विशेष व्यवस्था और कड़ी सुरक्षा

पवित्र Amarnath cave darshan के लिए दोनों मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सेना, CRPF, और पुलिस के जवान Amarnath yatra route पर 24x7 तैनात हैं। यात्रियों के लिए लंगर, मेडिकल सुविधा और ठहरने की व्यवस्था की गई है। amarnath yatra 2025 registration darshan update श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ट्रैक पर साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं भी सामने आईं

यात्रा के दौरान एक दुखद घटना में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी दिलीप श्रीवास्तव की शेषनाग बेस कैंप पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इसके अलावा, अनंतनाग जिले में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी शब्बीर अहमद अपनी सर्विस राइफल से गलती से घायल हो गया। उसे तत्काल पहलगाम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार क्या अलग?

2024 में यात्रा 52 दिन तक चली थी और कुल 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस बार 38 दिन की यात्रा में प्रशासन ने अधिक डिजिटल मॉनिटरिंग, रियल टाइम ट्रैकिंग, और भीड़ नियंत्रण की रणनीति अपनाई है। Watch Now :- भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है.. Read More :- Pitra Dosh Nivaran in Sawan 2025: सावन में करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा!

संबंधित सामग्री

सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली को प्रदेश का सबसे विकसित शहर बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, नगर गौरव दिवस पर विकास योजनाओं की घोषणा की।

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने सिंगरौली में त्यागा कारकेड, जनप्रतिनिधियों के साथ टूरिस्ट बस से पहुंचे कार्यक्रम स्थल। लोगों को भा गया अपने मुख्यमंत्री का अंदाज।

सिंगरौली को CM डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात, महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी करोड़ों की राशि

राज्य

सिंगरौली को CM डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात, महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी करोड़ों की राशि

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में मुख्यमंत्री ने 552 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत धनराशि का वितरण किया।

Vastu Tips For Door: क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं गंदे कपड़े? जानिए वास्तु टिप्स..

सनातन

Vastu Tips For Door: क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं गंदे कपड़े? जानिए वास्तु टिप्स..

According to Vastu Shastra, hanging clothes behind any door can attract negative energy, impacting wealth, health, and peace in the home.

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

राज्य

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

भोपाल में शॉर्ट सर्किट से तीन बच्चों की मौत होगई। मुख्यमंत्री ने घटना पर तत्काल संज्ञान लिया और राहत राशि की घोषणा की।