चीन के शांक्सी में कोयला खदान विस्फोट; कम से कम 90 मजदूरों की मौत

भीषण खदान विस्फोट में 90 मौतें

चीन के शांक्सी में कोयला खदान विस्फोट; कम से कम 90 मजदूरों की मौत

चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई है। कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का उच्च स्तर दोषी माना जा रहा है।

चीन के शांक्सी में कोयला खदान विस्फोट कम से कम 90 मजदूरों की मौत

भीषण खदान विस्फोट में 90 मौतें |

चीन के शांक्सी में एक कोयला खदान में हुए भीषण धमाके में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा चीन में पिछले एक दशक का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है।

कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट 

रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट शुक्रवार को शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी में हुआ। यह इलाका बीजिंग से करीब 520 km दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। घटना से पहले खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट जारी किया गया था। इसके कुछ वक्त बाद जोरदार विस्फोट हुआ।

200 मजदूरों को निकाला

जिस वक्त धमाका हुआ, उस वक्त खदान के अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे। अभी यह साफ नहीं है कि अब भी कितने लोग अंदर फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। हैरानी की बात यह है कि घटना के तुरंत बाद शिन्हुआ ने शुरुआती रिपोर्ट में सिर्फ 8 मौत की जानकारी दी थी और कहा था कि 200 से ज्यादा मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाद में अचानक मृतकों की संख्या बढ़कर 82 बताई गई। मीडिया ने यह साफ नहीं किया कि आंकड़ा इतनी तेजी से कैसे बढ़ा।

शी जिनपिंग के निर्देश

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटना के बाद बचाव टीमों को लापता लोगों को खोजने के लिए हर संभव कोशिश करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक खदान के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया था। माना जा रहा है कि इसी वजह से धमाका हुआ। फिलहाल हादसे के असली कारण की जांच की जा रही है। जिनपिंग ने कहा कि सभी क्षेत्रों और सरकारी विभागों को इस घटना से सबक लेना चाहिए, कार्यस्थल सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए और बड़े हादसों को रोकने के लिए जोखिमों की पूरी जांच करनी चाहिए।

संबंधित सामग्री

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।