अमेरिका के आरोपों से ड्रैगन की साजिश का खुलासा, चीन ने किया परमाणु परीक्षण!

china-nuclear-test-after-galwan-clash-us-claims

अमेरिका के आरोपों से ड्रैगन की साजिश का खुलासा, चीन ने किया परमाणु परीक्षण!

अमेरिका के आरोपों से ड्रैगन की साजिश का खुलासा चीन ने किया परमाणु परीक्षण

china nuclear test: साल 2020… एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी, अस्पतालों में हाहाकार था, लॉकडाउन ने ज़िंदगी थाम दी थी। दूसरी तरफ लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके थे। इसी उथल-पुथल के बीच अब एक ऐसा आरोप सामने आया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति और सुरक्षा जगत में हलचल मचा दी है। अमेरिका का दावा है कि गलवान घाटी में भारतीय जवानों की शहादत के ठीक कुछ दिन बाद ही चीन ने गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण किए। अगर यह आरोप सही हैं, तो यह सिर्फ अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक संतुलन के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है।

china nuclear test: अमेरिका का बड़ा आरोप

अमेरिका ने बीते शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से चीन पर यह गंभीर आरोप लगाए। अमेरिकी विदेश विभाग के अंडर सेक्रेटरी थॉमस जी डिनैनो ने कहा कि चीन ने ऐसे परमाणु परीक्षण किए, जिन्हें जानबूझकर दुनिया की नजरों से छिपाया गया.डिनैनो के मुताबिक, इन परीक्षणों को इस तरह अंजाम दिया गया ताकि अंतरराष्ट्रीय निगरानी तंत्र, खासकर भूकंपीय निगरानी प्रणालियां (सीस्मिक मॉनिटरिंग सिस्टम), इन्हें ठीक से दर्ज न कर सकें। यानी धमाका हुआ, लेकिन दुनिया को भनक तक नहीं लगे, यही कोशिश थी।

china nuclear test: ‘डिकपलिंग’ तकनीक से किया गया परीक्षण

अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि चीन ने जिस तकनीक का इस्तेमाल किया, उसे ‘डिकपलिंग’ कहा जाता है। इस तकनीक में परमाणु विस्फोट को इस तरह नियंत्रित किया जाता है कि उसके झटके कम महसूस हों और निगरानी एजेंसियों को शक न हो।अमेरिका का दावा है कि चीन न सिर्फ ऐसे परीक्षणों की तैयारी कर रहा था, बल्कि सैकड़ों टन क्षमता वाले परमाणु परीक्षण पहले ही कर चुका है। डिनैनो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सिलसिलेवार पोस्ट कर इसे पूरी दुनिया के लिए खतरनाक करार दिया।

कब हुआ था यह परीक्षण

डिनैनो के अनुसार, 22 जून 2020 को चीन ने ऐसा ही एक परमाणु परीक्षण किया। यह तारीख इसलिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि यह गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के ठीक एक हफ्ते बाद की बताई जा रही है।गलवान संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। वहीं खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस झड़प में 30 से ज्यादा चीनी सैनिकों की भी मौत हुई थी, हालांकि चीन ने कभी आधिकारिक तौर पर यह आंकड़े स्वीकार नहीं किए। Also Read-एपस्टीन फाइल्स में आया अंबानी का नाम, लंबी स्वीडिश ब्लॉन्ड महिला अरेंज करने को लेकर बात

ट्रंप पहले ही दे चुके थे संकेत

यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिका की तरफ से इस तरह की बात सामने आई हो। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी संकेत दे चुके थे कि अगर रूस और चीन परमाणु परीक्षण करते हैं, तो अमेरिका भी उसी स्तर पर परीक्षण शुरू कर सकता है। हालांकि उस वक्त ट्रंप ने कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की थी। अब डिनैनो का बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका न्यू स्टार्ट संधि के बाद रूस और चीन के साथ नई त्रिपक्षीय बातचीत की कोशिश कर रहा है।
सिर्फ आरोप नहीं, बड़ा संदेश
गलवान तनाव के तुरंत बाद कथित परमाणु परीक्षण का आरोप चीन की दीर्घकालिक रणनीति और मंशा पर बड़े सवाल खड़े करता है। यह मामला सिर्फ भारत-चीन संबंधों तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी जैसा है.अब देखना होगा कि इन आरोपों पर चीन क्या सफाई देता है, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसे किस तरह से लेता है।  

संबंधित सामग्री

सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली को प्रदेश का सबसे विकसित शहर बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, नगर गौरव दिवस पर विकास योजनाओं की घोषणा की।

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने सिंगरौली में त्यागा कारकेड, जनप्रतिनिधियों के साथ टूरिस्ट बस से पहुंचे कार्यक्रम स्थल। लोगों को भा गया अपने मुख्यमंत्री का अंदाज।

सिंगरौली को CM डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात, महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी करोड़ों की राशि

राज्य

सिंगरौली को CM डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात, महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी करोड़ों की राशि

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में मुख्यमंत्री ने 552 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत धनराशि का वितरण किया।

Vastu Tips For Door: क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं गंदे कपड़े? जानिए वास्तु टिप्स..

सनातन

Vastu Tips For Door: क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं गंदे कपड़े? जानिए वास्तु टिप्स..

According to Vastu Shastra, hanging clothes behind any door can attract negative energy, impacting wealth, health, and peace in the home.

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

राज्य

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

भोपाल में शॉर्ट सर्किट से तीन बच्चों की मौत होगई। मुख्यमंत्री ने घटना पर तत्काल संज्ञान लिया और राहत राशि की घोषणा की।