दीप्ति के हाई-प्रोफाइल आत्महत्या केस में आया नया मोड़, भाई ने लगाए आरोप, सुसाइड नोट में जिक्र नहीं

deepti-chaurasia-suicide-case-new-twist-brother-allegations

दीप्ति के हाई-प्रोफाइल आत्महत्या केस में आया नया मोड़, भाई ने लगाए आरोप, सुसाइड नोट में जिक्र नहीं

दीप्ति के हाई-प्रोफाइल आत्महत्या केस में आया नया मोड़ भाई ने लगाए आरोप सुसाइड नोट में जिक्र नहीं

deepti chaurasia suicide case: दिल्ली में सामने आए दीप्ति के हाई-प्रोफाइल आत्महत्या केस में अब नया मोड़ सामने आ गया है। कमला पसंद पान मसाला कंपनी से जुड़े इस मामले में जैसे-जैसे बयान और जानकारी सामने आ रही है, वैसे-वैसे मामला और पेचीदा होता जा रहा है। एक तरफ सुसाइड नोट किसी पर आरोप नहीं लगाता, वहीं दूसरी ओर पीड़िता के भाई ने मृतका के पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाई के दावे ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है।

कमला पसंद  के मालिक की बहु ने किया सुसाइड

बता दे कि, देश की मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद और राजश्री के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति चौरसिया ने दिल्ली के वसंत विहार स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक दीप्ति का शव पंखे से लटका हुआ मिला। दीप्ति का शव सबसे पहले उसके पति हरप्रीत चौरसिया ने देखा था। हरप्रीत दीप्ति लेकर अस्पताल गए, जहां दीप्ति को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को मौके से एक डायरी मिली है, जिसमें दीप्ति ने अपने पति के साथ विवाद का जिक्र किया गया।  [caption id="attachment_119080" align="alignnone" width="591"]दीप्ति के भाई ने लगाए आरोप दीप्ति के भाई ने लगाए आरोप[/caption]

deepti chaurasia suicide case: सुसाइड नोट में क्या मिला?

पुलिस को मिली डायरी में दीप्ति ने लिखा, 'अगर किसी रिश्ते में प्यार और भरोसा नहीं हो तो फिर उस रिश्ते में रहने की और जीने की वजह क्या है? अब और नहीं सहन होता। बेटे को मां का आशीर्वाद।' 

हरप्रीत की हुई 2 शादियां

पुलिस के मुताबिक, दीप्ति और उनके पति हरप्रीत अलग-अलग घरों में रहते थे। बता दे कि, दीप्ति की 2010 में हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी। उनका 14 साल का एक बेटा है। बताया जा रहा है कि हरप्रीत ने 2 शादियां की हैं। दूसरी पत्नी दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। और उसके साथ भी हरप्रीत की एक बेटी है।

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।