सात्विक-चिराग की जोड़ी को फाइनल में लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन के हाथो मिली हार

Indonesian Win at Thailand Open 2026

सात्विक-चिराग की जोड़ी को फाइनल में लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन के हाथो मिली हार

Indonesian pair Leo Rolly Carnando and Daniel Martin defeated India's Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty in the BWF Super 500 tournament final.

सात्विक-चिराग की जोड़ी को फाइनल में लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन के हाथो मिली हार

सात्विक-चिराग की जोड़ी को फाइनल में लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन के हाथो मिली हार |

Thailand Open Final 2026: 17 मई को खेले गए थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स फाइनल में  इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन ने सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को 21-12, 25-23 से हरा दिया।   

दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी इस सीजन में पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। इस हार के साथ ही सात्विक-चिराग का इस साल का पहला खिताब जीतने का इंतजार बढ़ गया है। 

बता दें कि, यह जोड़ी इससे पहले 2019 और 2024 में इस टूर्नामेंट की चैंपियन रह चुकी है।

कैसा रहा फाइनल का रोमांच?

यह मुकाबला 53 मिनट तक चला, जहां भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में गजब का जज्बा दिखाया, लेकिन मैच को तीसरे गेम तक नहीं खींच सकीं।

पहला गेम (21-12) — इंडोनेशिया का दबदबा: शुरुआत में भारतीय जोड़ी लय में नजर नहीं आई। चिराग को अपनी सर्विस में थोड़ा संघर्ष करना पड़ा, जिसका फायदा उठाकर इंडोनेशियाई जोड़ी ने बढ़त बना ली। नेट पर हुई कुछ गलतियों के कारण सात्विक-चिराग पहला गेम आसानी से हार गए।

दूसरा गेम (25-23) — कांटे की टक्कर: दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की और एक समय 11-9 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद मुकाबला बेहद कड़ा हो गया और स्कोर 14-14 से होते हुए 19-19 की बराबरी पर आ गया। सात्विक-चिराग ने 4 गेम पॉइंट हासिल किए, लेकिन विरोधी टीम ने स्कोर 20-20 कर दिया। इसके बाद भारतीयों ने 4 चैंपियनशिप पॉइंट बचाए, लेकिन आखिरकार इंडोनेशियाई जोड़ी ने बाजी मार ली।

सेमीफाइनल में दी थी कड़ी शिकस्त

सात्विक और चिराग ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में मलेशिया के गोह स्जे फी और नूर इज्जुद्दीन को 82 मिनट चले बेहद थकाऊ मुकाबले में 19-21, 22-20, 21-16 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था।

क्या होता है BWF सुपर 500 टूर्नामेंट?

यह बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर का एक ग्रेड-2 टूर्नामेंट है। दुनिया के टॉप खिलाड़ी इसमें अपनी रैंकिंग सुधारने और बड़े टूर्नामेंट्स (जैसे ओलंपिक या वर्ल्ड चैंपियनशिप) के लिए क्वालीफाई करने के इरादे से उतरते हैं।

एक साल में दुनिया भर में ऐसे 9 सुपर 500 टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं, जिसमें खिलाड़ियों को भारी इनामी राशि और महत्वपूर्ण रैंकिंग पॉइंट्स मिलते हैं।
 

संबंधित सामग्री

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

राज्य

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा के लिए प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कई नवाचारों और शिक्षा नीति में सुधारों की चर्चा हुई।

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

राज्य

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की आलोचना की और 2027 में भाजपा की सत्ता में आने की संभावना व्यक्त की।

डिंपल यादव ने CM धामी को लिखा पत्र, अंकिता भंडारी हत्याकांड में त्वरित न्याय की मांग

राज्य

डिंपल यादव ने CM धामी को लिखा पत्र, अंकिता भंडारी हत्याकांड में त्वरित न्याय की मांग

सांसद डिंपल यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और दोषियों को शीघ्र दंड दिलाने की मांग की।

IND Vs AFG 1st ODI:  पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश की वजह से मैच में हुई देरी

खेल

IND Vs AFG 1st ODI: पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश की वजह से मैच में हुई देरी

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच धर्मशाला में बारिश की वजह से देरी से शुरू होगा। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोटिल होने की वजह से खेल से बाहर।

बलिया में नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

राज्य

बलिया में नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

बलिया में 5 साल की बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।