UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

ड्रोन हमला बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।

uae के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला ईरान पर शक lpg लेकर भारत पहुंचा जहाज

ड्रोन हमला बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर |

UAE के अल धफरा इलाके में स्थित बराकाह न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट के बाहर ड्रोन से हमला किया गया। हमले के बाद एक बिजली जनरेटर में आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। साथ ही न्यूक्लियर प्लांट की सुरक्षा और रेडिएशन स्तर पर भी असर नहीं पड़ा।

ईरान पर शक

अधिकारियों के अनुसार, प्लांट की सभी जरूरी मशीनें और सिस्टम सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं। हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन या देश ने नहीं ली है, लेकिन ईरान पर शक जताया जा रहा है। हाल के दिनों में ईरान लगातार UAE को धमकी दे रहा है। जंग के दौरान UAE में इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम और अमेरिकी सैनिक मौजूद थे।

भारत पहुंचा जहाज

इधर, ईरान जंग के बीच एक और LPG टैंकर होर्मुज पार कर भारत पहुंच गया है। मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला टैंकर ‘सिमी’ 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट आया। रिपोर्ट के मुताबिक, जंग शुरू होने के बाद अब तक 15 LPG जहाज भारत पहुंच चुके हैं। टैंकर ‘सिमी’ ने 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट को पार किया था। भारत आने वाला LPG जहाज ‘MV सनशाइन’ भी हाल ही में सुरक्षित तरीके से होर्मुज पार कर चुका है।

ट्रंप बोले - धैर्य खत्म होता जा रहा

वहीं अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच 45 दिन संघर्षविराम बढ़ाया गया। 29 मई को सैन्य प्रतिनिधियों की बैठक भी होनी है। ट्रम्प ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर पहली बार स्थायी रोक की बजाय 20 साल के सस्पेंशन के बारें में बात कही। साथ ही कहा कि ईरान को लेकर उनका धैर्य खत्म होता जा रहा है। वहीं चीन ने होर्मुज पर UN में अमेरिका-बहरीन समर्थित प्रस्ताव को गलत समय और गलत कंटेंट वाला बताया।

संबंधित सामग्री

ईरान-इजराइल युद्ध फिर भड़का: सीजफायर के बाद पहला मिसाइल अटैक, इजराइल ने तेहरान-तबरीज पर किया पलटवार

देश-विदेश

ईरान-इजराइल युद्ध फिर भड़का: सीजफायर के बाद पहला मिसाइल अटैक, इजराइल ने तेहरान-तबरीज पर किया पलटवार

सीजफायर के बाद पहली बार ईरान ने इजराइल पर मिसाइल अटैक किया, जिसके जवाब में इजराइल ने तेहरान और तबरीज पर हवाई हमले किए।

अब जो हालत बनेंगे तो जिम्मेदार अमेरिका: सीजफायर उल्लघन पर बोला ईरान

देश-विदेश

अब जो हालत बनेंगे तो जिम्मेदार अमेरिका: सीजफायर उल्लघन पर बोला ईरान

ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को सीजफायर उल्लंघन बताया, तनाव बढ़ा। अमेरिका ने ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा किया।

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

मनोरंजन

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sonu Mishra withdrew from 'Kala Hiran' after concerns over the portrayal of Salman Khan. Producer Amit Jani ignored Salman's legal notice, fueling the dispute.

होर्मुज में बढ़ा युद्ध का खतरा: अमेरिका ने ईरानी रडार साइट्स पर किया हमला, ईरान ने दागीं 7 बैलिस्टिक मिसाइलें

देश-विदेश

होर्मुज में बढ़ा युद्ध का खतरा: अमेरिका ने ईरानी रडार साइट्स पर किया हमला, ईरान ने दागीं 7 बैलिस्टिक मिसाइलें

होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ा। अमेरिका ने ईरानी रडार साइट्स पर हमला किया, ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

ट्रम्प को झटका: ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी हाउस में पास

देश-विदेश

ट्रम्प को झटका: ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी हाउस में पास

अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने राष्ट्रपति ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रखने पर रोक लगा दी है।