महाराष्ट्र डॉक्टर आत्महत्या केस: मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार, सांसद और दो PA के नाम भी सामने आए

maharashtra-doctor-suicide-case-landlord-son-arrested-mp-pa-names

महाराष्ट्र डॉक्टर आत्महत्या केस: मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार, सांसद और दो PA के नाम भी सामने आए

महाराष्ट्र डॉक्टर आत्महत्या केस मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार सांसद और दो pa के नाम भी सामने आए

महाराष्ट्र डॉक्टर आत्महत्या केस: 4 पेज का सुसाइड नोट मिला

maharashtra-doctor-suicide-case-landlord-son-arrested-mp-pa-names

मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार, सांसद और उनके 2 PA के नाम आए

maharashtra doctor suicide case: महाराष्ट्र के सातारा जिले के फलटण शहर में महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। मकान मालिक के बेटे प्रशांत बांकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत पर रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। कोर्ट ने उसे 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। महिला डॉक्टर ने 23 अक्टूबर को होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उसके हाथ पर लिखे नोट में प्रशांत बांकर पर मानसिक शोषण का आरोप लगाया गया था। मृतक डॉक्टर बीड जिले की रहने वाली थी और फलटण के सरकारी अस्पताल में नौकरी करती थी।

पुलिस अधिकारी पर रेप का आरोप: maharashtra doctor suicide case

डॉक्टर के हाथ पर सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने का नाम भी लिखा था। उस पर रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगे हैं। FIR के मुताबिक गोपाल बदने ने पिछले 5 महीनों में 4 बार रेप किया और फर्जी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के लिए मजबूर किया। CM देवेंद्र फडणवीस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी पुलिस अधिकारी गोपाल बदने को निलंबित करने का आदेश दिया है।

4 पेज के सुसाइड नोट में सांसद और 2 PA के नाम

जांच के दौरान पुलिस को 4 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें एक सांसद और उनके दो पर्सनल असिस्टेंट (PA) का जिक्र है। सुसाइड नोट के अनुसार सांसद के PA डॉक्टर पर फर्जी मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट बनाने का दबाव डालते थे जेल में बंद आरोपियों के लिए फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने को मजबूर किया गया सांसद ने डॉक्टर को फोन कर दबाव बनाया था

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

डॉक्टर के चचेरे भाई ने कहा डॉक्टर पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बदलने और आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट में हेरफेर करने का दबाव डाला जा रहा था। उसने SP और DSP को लिखित शिकायत दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने इस केस में शामिल राजनीतिक दबाव और पुलिस की लापरवाही की जांच की मांग की है। Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।