खान सर की कोचिंग पर हमले का Video आया सामने, 3 गिरफ्तार

खान सर की कोचिंग पर हमला

खान सर की कोचिंग पर हमले का Video आया सामने, 3 गिरफ्तार

पटना की खान सर कोचिंग पर हुए हमले में सीसीटीवी से खुलासा, तीन लोग गिरफ्तार। विवाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के पोस्टर को लेकर शुरू हुआ।

खान सर की कोचिंग पर हमले का video आया सामने 3 गिरफ्तार

खान सर की कोचिंग पर हमला |

पटना में खान सर की कोचिंग मामले में घटनास्थल का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में एक युवक सुरक्षा गार्ड के पीछे आता है और उसे बुलाकर ले जाता है। विरोध करने पर उसे धक्का देते हुए गली के बाहर लाता है। इतने में कुछ और उपद्रवी जुट जाते हैं और उसके साथ मारपीट करने लगते है।  

3 लोग गिरफ्तार

हमले के दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए। पोस्टर भी फाड़ दिए। पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके 2 सहयोगी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। खान सर ने हमला करने का आरोप ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर और कोचिंग के कर्मियों पर लगाया है। खान सर का कहना है कि हमले में सिक्योरिटी गार्ड का सिर फोड़ दिया। उसे PMCH में भर्ती कराया गया है। खान सर ने 8 से 10 राउंड गोली चलने का दावा किया था। हालांकि, बाद में वे बयान से पलट गए।

ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद

खान सर की कोचिंग बंद

खान सर ने कहा- ‘माहौल इतना तनावपूर्ण था कि मुझे कुछ समझ नहीं आया।’ खान सर की ओर से दर्ज FIR में भी गोलीबारी का कोई जिक्र नहीं है। साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग से इनकार किया है। हमले के बाद खान सर का कोचिंग को बंद किया गया है। खान सर ने कहा, ‘आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी।’ इधर, कोचिंग पर हमले के बाद बड़ी संख्या में खान सर के छात्रों ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। 

पुलिस अलर्ट

खान सर ने आगे कहा, ‘हम लोगों की कोशिश रहती है कि गरीब से गरीब बच्चों को पढ़ाया जाए, इससे कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। मामले को लेकर सरकार और पुलिस अलर्ट है। रात 2 बजे तक सभी अफसर यहां मौजूद थे। पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे। 

क्यों शुरू हुआ विवाद

बता दे खान सर की कोचिंग के बगल में ज्ञान बिंदु कोचिंग है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड के ऊपर खान सर का पोस्टर लगा दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बिहार पुलिस में चयनित 12 हजार छात्रों के सम्मान समारोह का पोस्टर लगाया गया था। उसी पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हुआ और बाद में मामला बढ़ गया। हमले के बाद खान सर ने बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराई। 

संबंधित सामग्री

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

राज्य

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

भोपाल के कटारा हिल्स में एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी, क्योंकि उसने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हॉस्पिटल में हुई, पति गिरफ्तार।

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

देश-विदेश

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

पुणे में केतन विशाल अग्रवाल की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी शामिल थे।

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

राज्य

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

मेरठ में एक कारोबारी के बेटे ने अपनी कार से सात पुलिसकर्मियों को चोटिल कर दिया। दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। आरोपी गिरफ्तार।

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

राज्य

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 16 वर्षीय लड़के ने अपने भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। भतीजी ने घटना देखी और चिल्लाती हुई बाहर भागी।