पवन खेड़ा के घर छापा, CM हिमंता बोले - हैदराबाद भाग गए

pawan-khera-house-raid-himanta-biswa-sarma-hyderabad-comment

पवन खेड़ा के घर छापा, CM हिमंता बोले - हैदराबाद भाग गए

पवन खेड़ा के घर छापा cm हिमंता बोले - हैदराबाद भाग गए

Pawan Khera house raid: असम विधानसभा चुनाव की आंच अब दिल्ली तक पहुंच गई है। चुनावी सरगर्मी के बीच सियासी तूफान खड़ा हो गया है। कांग्रेस के सीनियर नेता पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस ने दबिश दी। असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस भी खेड़ा के घर मौजूद है। बताया जा रहा है कि असम पुलिस पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने आई। 

पवन खेड़ा के घर छापा

हालांकि, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा घर पर मौजूद नहीं हैं। अब सवाल है कि आखिर खेड़ा के घर असम पुलिस क्यों पहुंची है? आखिर पवन खेड़ा के घर छापेमारी की वजह क्या है? 

CM की पत्नी पर आरोप

दरअसल, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी की FIR के बाद यह कार्रवाई की गई है। पवन खेड़ा घर पर नहीं है। पुलिस उनसे पूछताछ के लिए इंतजार कर रही है। 2 दिन पहले पवन ने असम CM हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर आरोप लगाया था कि उनके पास मिस्र, एंटीगा-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं। हिमंता सरमा और उनकी पत्नी ने आरोपों को गलत बताया था। 

खेड़ा पर कार्रवाई

असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने कहा कि वह और उनकी पत्नी कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने उन पर झूठे आरोप’ लगाए हैं कि उनके पास कई पासपोर्ट हैं और दुबई में संपत्तियां हैं, जिनका उल्लेख उनके चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया। उन्होंने दावा किया कि पवन खेड़ा द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों में ‘गंभीर विसंगतियां’ थीं, जो यह संकेत देती हैं कि यह ‘डिजिटल हेरफेर का एक घटिया और खराब प्रयास’ था।

[caption id="attachment_145603" align="alignnone" width="1253"]2 घंटे बाद पवन खेड़ा के घर से निकली असम पुलिस 2 घंटे बाद पवन खेड़ा के घर से निकली असम पुलिस[/caption]

Pawan Khera house raid: ‘भाग गए खेड़ा’

दिल्ली में छापेमारी पर CM सरमा ने आज कहा कि वह कल गुवाहाटी से भाग गए। मुझे पता चला है कि पुलिस दिल्ली में उनके घर गई थी, लेकिन वह हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम कर रहा है। CM हिमंता की पत्नी ने FIR भी कराई थी। बता दे, असम में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। आज शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा।

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।