राष्ट्रपति मुर्मू ने पहली बार प्रचंड हेलिकॉप्टर में भरी उड़ान, बन गया इतिहास

president-murmu-prchand-helicopter-flight-vayu-shakti-2026

राष्ट्रपति मुर्मू ने पहली बार प्रचंड हेलिकॉप्टर में भरी उड़ान, बन गया इतिहास

राष्ट्रपति मुर्मू ने पहली बार प्रचंड हेलिकॉप्टर में भरी उड़ान बन गया इतिहास 

प्रंचड से राष्ट्रपतिु ने भरी उड़ान[/caption]

राजस्थान के रेगिस्तान में शुक्रवार सुबह एक खास पल देखने को मिला। द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी और देश की पहली राष्ट्रपति बन गईं, जिन्होंने इस फाइटर हेलिकॉप्टर में को-पायलट की भूमिका निभाई। यह उड़ान न सिर्फ तकनीकी आत्मनिर्भरता का संदेश थी, बल्कि सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने वाला संकेत भी।

[caption id="attachment_137387" align="alignnone" width="300"]जेशलमेर एयर फोर्स जेशलमेर एयर फोर्स[/caption]

जैसलमेर से भरी प्रचंड में उड़ान

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 9:15 बजे जेसलमर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं। यहां वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें हेलिकॉप्टर की क्षमताओं और उड़ान प्रोफाइल की जानकारी दी। ब्रीफिंग के बाद राष्ट्रपति सीधे कॉकपिट में बैठीं और करीब 10:15 बजे ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के साथ उड़ान के लिए रवाना हुईं। उड़ान के दौरान उन्होंने कॉकपिट से सैल्यूट भी किया, जिसे लेकर वहां मौजूद जवानों में खास उत्साह दिखा।

सीमावर्ती इलाकों और पोकरण रेंज का हवाई जायजा

प्रचंड हेलिकॉप्टर से राष्ट्रपति ने सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ पोखरण का हवाई निरीक्षण किया। यह वही क्षेत्र है, जहां देश की सैन्य तैयारियों का बड़ा परीक्षण होता रहा है। उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर की मारक और निगरानी क्षमताओं को भी प्रदर्शित किया गया।

पहले भी राफेल और सुखोई में उड़ चुकी हैं

यह पहला मौका नहीं है, जब राष्ट्रपति मुर्मू ने आसमान से संदेश दिया हो। इससे पहले वे Rafale और सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली भी देश की पहली राष्ट्रपति रह चुकी हैं। हर बार उनका यह कदम सेना और वायुसेना के जवानों के लिए प्रेरणा के तौर पर देखा गया।

शाम को ‘वायु शक्ति-2026’ का शौर्य प्रदर्शन

हवाई उड़ान और अधिकारियों से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति शाम करीब 5 बजे पोकरण पहुंचेंगी, जहां भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास Vayu Shakti-2026 आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में लड़ाकू विमान अपनी मारक क्षमता और सटीक लक्ष्य भेदन का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में राजनाथ, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और भजनलाल  समेत कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे.राष्ट्रपति की यह मौजूदगी और उनकी उड़ान, दोनों ही बातें यह साफ करती हैं कि देश की सर्वोच्च कमांडर खुद मोर्चे पर खड़े होकर सेना का हौसला बढ़ा रही हैं। अब निगाहें शाम के उस शौर्य प्रदर्शन पर हैं, जो रेगिस्तान के आसमान में ताकत की तस्वीर पेश करेगा।

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।