ललित मोदी का भाई समीर मोदी रेप केस में गिरफ्तार: शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप

samir-modi-rape-case-arrested-lalit-modi-brother

ललित मोदी का भाई समीर मोदी रेप केस में गिरफ्तार: शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप

ललित मोदी का भाई समीर मोदी रेप केस में गिरफ्तार शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप 

महिला ने रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया

समीर मोदी रेप केस: दिल्ली पुलिस ने आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के भाई और प्रमुख बिजनेसमैन समीर मोदी को गुरुवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। समीर मोदी पर एक महिला ने 2019 से रेप, शोषण और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, समीर ने उसे झूठे वादों और भ्रष्ट तरीकों से कई बार शारीरिक शोषण किया। महिला ने 10 सितंबर को दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद समीर मोदी के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था।

samir-modi-rape-case-arrested lalit-modi-brother

गुरुवार को यूरोप से बिजनेस ट्रिप से लौटने के बाद समीर मोदी को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

आरोप: समीर मोदी ने शादी का झूठा वादा किया

पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि समीर मोदी ने उसे 2019 में फैशन और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री में करियर का अवसर देने के बहाने संपर्क किया था। दिसंबर 2019 में समीर ने महिला को अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला का दावा है कि समीर ने उसे शादी का झूठा वादा करके कई बार रेप किया, उसके साथ मारपीट की और ब्लैकमेल किया। जब महिला ने यह खुलासा करने की कोशिश की, तो उसे और उसके परिवार को हत्या की धमकी दी गई। महिला के अनुसार, समीर ने उसे डराने-धमकाने और चुप कराने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया।

वकील का बयान: आरोपों को बताया झूठा

समीर मोदी के वकील ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया। वकील सिमरन सिंह ने बयान में कहा, "यह FIR पूरी तरह से झूठी और मनगढ़ंत तथ्यों पर आधारित है। महिला ने समीर मोदी से पैसे ऐंठने के लिए यह केस दर्ज कराया है।"
वकील का कहना था कि समीर ने 8 और 13 अगस्त को महिला के खिलाफ जबरी वसूली और ब्लैकमेलिंग की शिकायतें दर्ज कराई थीं और इसके समर्थन में उनके पास वॉट्सऐप चैट भी मौजूद है, जिसमें महिला ने 50 करोड़ रुपये की मांग की थी।

समीर मोदी का विवादों से पुराना नाता

यह पहली बार नहीं है जब समीर मोदी विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी वे अपने पिता केके मोदी की 11,000 करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई में शामिल रहे हैं। इस मामले में समीर और उनके परिवार के बीच विवादों का दौर चल रहा है, जो अभी भी अदालत में लंबित है।

दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज...

पिछले साल समीर ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर ने उन पर हमला किया। समीर का आरोप था कि यह हमला उन्हें कंपनी के बोर्ड से हटाने की साजिश का हिस्सा था। इसके बाद अगस्त 2024 में समीर को कंपनी के बोर्ड से हटा दिया गया।

ललित मोदी का विवादों से गहरा जुड़ाव

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के लिए भी यह कोई पहला विवाद नहीं है। वह आईपीएल के संस्थापक और पहले चेयरमैन रहे हैं, लेकिन 2010 में करप्शन के आरोपों के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद वह लंदन भाग गए, और भारतीय सरकार ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और एफईएमए उल्लंघन के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
samir-modi-rape-case-arrested lalit-modi-brother

ललित मोदी पर आरोप था कि.

उन्होंने आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी में हेराफेरी की और 125 करोड़ रुपए का कमीशन लिया। इस मामले के बाद वह भारत से भाग गए और उनका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया।

समीर मोदी और उनकी कंपनी

बिजनेसमैन समीर मोदी मोदी इंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो एग्रो, टोबैको, रिटेल, एजुकेशन, और कॉस्मेटिक्स के व्यापार में सक्रिय है। ललित मोदी की कंपनी की कुल नेटवर्थ 12,000 करोड़ रुपए है, और यह कंपनी कई देशों में कारोबार करती है।
Read More:- जापान में US टाइफून मिसाइल तैनाती पर चीन भड़काः टकराव की आहट
समीर मोदी के खिलाफ रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपों के बावजूद, उनका परिवार और वकील इन आरोपों को नकार रहे हैं और इसे पैसे की वसूली का मामला बता रहे हैं।
Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत - बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट |

संबंधित सामग्री

सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली को प्रदेश का सबसे विकसित शहर बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, नगर गौरव दिवस पर विकास योजनाओं की घोषणा की।

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने सिंगरौली में त्यागा कारकेड, जनप्रतिनिधियों के साथ टूरिस्ट बस से पहुंचे कार्यक्रम स्थल। लोगों को भा गया अपने मुख्यमंत्री का अंदाज।

सिंगरौली को CM डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात, महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी करोड़ों की राशि

राज्य

सिंगरौली को CM डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात, महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी करोड़ों की राशि

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में मुख्यमंत्री ने 552 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत धनराशि का वितरण किया।

Vastu Tips For Door: क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं गंदे कपड़े? जानिए वास्तु टिप्स..

सनातन

Vastu Tips For Door: क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं गंदे कपड़े? जानिए वास्तु टिप्स..

According to Vastu Shastra, hanging clothes behind any door can attract negative energy, impacting wealth, health, and peace in the home.

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

राज्य

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

भोपाल में शॉर्ट सर्किट से तीन बच्चों की मौत होगई। मुख्यमंत्री ने घटना पर तत्काल संज्ञान लिया और राहत राशि की घोषणा की।