ट्रम्प के गाजा पीस बोर्ड पर इजराइल भड़का, बोला-बिना पूछे टीम बना दी

trump-gaza-peace-board-israel-objection-ajay-banga

ट्रम्प के गाजा पीस बोर्ड पर इजराइल भड़का, बोला-बिना पूछे टीम बना दी

ट्रम्प के गाजा पीस बोर्ड पर इजराइल भड़का बोला-बिना पूछे टीम बना दी

गाजा को लेकर ट्रम्प का अगला कदम, लेकिन इजराइल नहीं है साथ

ट्रम्प गाजा पीस बोर्ड: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का गाजा पीस प्लान अब दूसरे चरण में पहुंच गया है. लेकिन इस बार मामला आसान नहीं दिख रहा. गाजा के प्रशासन और पुनर्निर्माण के लिए बनाई गई नई व्यवस्था पर इजराइल ने खुलकर आपत्ति जता दी है । ट्रम्प प्रशासन ने गाजा के लिए नेशनल कमेटी फॉर द एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ गाजा के गठन का ऐलान किया है. इसके साथ ही एक हाई-लेवल बोर्ड ऑफ पीस बनाया गया है. जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा, फंड जुटाएगा और पुनर्निर्माण की दिशा तय करेगा ।

बिना बातचीत फैसला, इजराइल की नाराजगी

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी बयान में साफ कहा गया है कि अमेरिका ने यह पूरा ढांचा इजराइल से बिना किसी औपचारिक बातचीत के तैयार किया है । इजराइल का मानना है कि यह कदम उसकी सरकारी नीति और सुरक्षा रणनीति के खिलाफ जाता है ।

ट्रम्प गाजा पीस बोर्ड: ट्रम्प खुद अध्यक्ष, शांति बोर्ड में 7 सदस्य

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को शांति बोर्ड के सदस्यों की सूची जारी की, इस बोर्ड की अध्यक्षता खुद राष्ट्रपति ट्रम्प कर रहे हैं । कुल सात सदस्य इस टीम में शामिल हैं जिनमें कूटनीति और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े बड़े नाम हैं । सबसे ज्यादा चर्चा में भारतवंशी अजय बंगा का नाम है. अजय बंगा फिलहाल वर्ल्ड बैंक ग्रुप के अध्यक्ष हैं और वैश्विक विकास परियोजनाओं में उनका अनुभव काफी अहम माना जाता है ।

कौन-कौन शामिल है बोर्ड में

बोर्ड में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, विशेष राजदूत स्टीव विटकॉफ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. इसके अलावा गाजा से जुड़े फैसलों को जमीन पर लागू करने के लिए एक अलग गाजा एग्जीक्यूटिव बोर्ड भी बनाया गया है ।

संबंधित सामग्री

सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली को प्रदेश का सबसे विकसित शहर बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, नगर गौरव दिवस पर विकास योजनाओं की घोषणा की।

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने सिंगरौली में त्यागा कारकेड, जनप्रतिनिधियों के साथ टूरिस्ट बस से पहुंचे कार्यक्रम स्थल। लोगों को भा गया अपने मुख्यमंत्री का अंदाज।

सिंगरौली को CM डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात, महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी करोड़ों की राशि

राज्य

सिंगरौली को CM डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात, महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी करोड़ों की राशि

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में मुख्यमंत्री ने 552 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत धनराशि का वितरण किया।

Vastu Tips For Door: क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं गंदे कपड़े? जानिए वास्तु टिप्स..

सनातन

Vastu Tips For Door: क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं गंदे कपड़े? जानिए वास्तु टिप्स..

According to Vastu Shastra, hanging clothes behind any door can attract negative energy, impacting wealth, health, and peace in the home.

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

राज्य

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

भोपाल में शॉर्ट सर्किट से तीन बच्चों की मौत होगई। मुख्यमंत्री ने घटना पर तत्काल संज्ञान लिया और राहत राशि की घोषणा की।