ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम, बिना शर्त सरेंडर करे, तभी होगी डील

trump-ultimatum-iran-unconditional-surrender-deal-2026

ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम, बिना शर्त सरेंडर करे, तभी होगी डील

ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम बिना शर्त सरेंडर करे तभी होगी डील

Trump Iran Surrender: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिया। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ "बिना शर्त सरेंडर" के अलावा कोई डील नहीं होगी। ट्रंप ने यह भी कहा है कि वह ईरान में एक स्वीकार्य और महान नेता का चुनाव करेंगे। ईरान को विनाश के कगार से वापस लाकर एक बेहतर और मजबूत देश बनाने का वादा भी ट्रंप ने किया है।

ट्रंप का अल्टीमेटम 

डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के साथ कोई डील नहीं होगी, जब तक वह ‘अनकंडीशनल सरेंडर’ नहीं कर देता। सरेंडर के बाद ईरान में एक बेहतरीन नेतृत्व चुना जाएगा। ट्रम्प ने अपने पोस्ट में “मेक ईरान ग्रेट अगेन (MIGA)” का नारा दिया और कहा कि भविष्य में ईरान पहले से ज्यादा मजबूत बन सकता है। हालांकि, डोनाल्ड  ट्रंप इससे पहले भी ईरान को धमकी देते रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ईरान से बातचीत का समय अब खत्म हो चुका है।

[caption id="attachment_139196" align="alignnone" width="1288"]ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम[/caption]

1332 लोगों की मौत 

ट्रंप की पोस्ट के बीच ईरान के इजराइल और अमेरिकी बेस पर हमले जारी हैं। वह ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहा है। अमेरिका-इजराइल हमलों में ईरान में 1332 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में अब तक 1300 हमले हुए, 14 मेडिकल सेंटर को निशाना बनाया गया। कई जगह पानी और बिजली सप्लाई ठप हो गई। इजराइल ने ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह कर दिए। इधर ईरान बोला- कुवैत-बहरीन और UAE में 20 अमेरिकी बेस को नुकसान हुआ है।

[caption id="attachment_139197" align="alignnone" width="1321"]ईरान में 1332 लोगों की मौत ईरान में 1332 लोगों की मौत[/caption]

Trump Iran Surrender: UAE पर हमला

ईरान ने इराक के कुर्दिस्तान इलाके में हथियारबंद कुर्द समूहों के ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया। ईरानी सरकारी TV के मुताबिक इन हमलों में ईरान विरोधी अलगाववादी संगठनों को निशाना बनाया गया। होर्मुज स्ट्रेट में एक जहाज पर हमला हुआ है, जिसके बाद उसमें आग लग गई। ईरान ने UAE पर 9 बैलिस्टिक मिसाइलों और 100 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया है। UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर मिसाइल और ड्रोन को इंटरसेप्ट कर लिया था। 

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।