Korba में गजराज की चिहाड़: 46 हाथियों का झुंड हाईवे पार करता दिखा, 85 गांवों में बजा सायरन अलर्ट

a-herd-of-46-elephants-on-the-national-highway

Korba में गजराज की चिहाड़: 46 हाथियों का झुंड हाईवे पार करता दिखा, 85 गांवों में बजा सायरन अलर्ट

korba में गजराज की चिहाड़ 46 हाथियों का झुंड हाईवे पार करता दिखा 85 गांवों में बजा सायरन अलर्ट

कोरबा जिले में बंजारी गांव के पास नेशनल हाईवे-130 पर हाथियों का झुंड सड़क पार करता नजर आया। इसका वीडियो भी सामने आया है.. वीडियो में 46 हाथी एक साथ नजर आ रहे है, इनमें बेबी ऐलीफेंट भी शामिल है।

सायरन सिस्टम से किया जा रहा अलर्ट

जब हाथियों का झुंड रोड क्रॉस कर रहा था तब सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और यातायात कुछ समय के लिए रुक गया। इस झुंड को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। वहीं वन विभाग ऐप के जरिए हाथियों की निगरानी कर रहा। सायरन सिस्टम से गांव वालों को अलर्ट किया जा रहा।

ऐप से हाथियों की निगरानी

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लोगों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि एतमानगर और आसपास के क्षेत्रों में यह झुंड पिछले कई दिनों से घूम रहा है। इन पर निगरानी रखने के लिए विशेष ऐप का सहारा लिया जा रहा है।

85 गांवों में लगा सायरन सिस्टम

ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 85 गांवों में सजग सायरन सिस्टम लगाया गया है। यह सिस्टम हाथियों की आमद पर तुरंत अलर्ट जारी करता है। इसके अलावा 'हाथी मित्र दल' का गठन भी किया गया है।इसमें वन विभाग के कर्मचारी, ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हैं। ये हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और लोगों को समय-समय पर सतर्क करते हैं। कटघोरा वन मंडल इन दिनों जंगली हाथियों का हॉटस्पॉट बन गया है।

मुनादी कर लोगों को कर रहे सतर्क

डीएफओ झा ने यह भी बताया कि हाथी इस क्षेत्र में काफी लंबे समय से विचरण कर रहे हैं। मानव-हाथी संघर्ष को रोकने के लिए विशेष नजर रखी जा रही है। ग्रामीण और वन विभाग की मदद से हाथियों को जंगल की ओर भेजा गया है। आसपास के गांवों में मुनादी भी कराई जा रही है। Read More:- Korba में गजराज की चिहाड़: 46 हाथियों का झुंड हाईवे पार करता दिखा, 85 गांवों में बजा सायरन अलर्ट Watch Now:-मराठी भाषा पर भिड़ीं महिलाएं! लोकल ट्रेन में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।