Shilpa Shirodkar's fake death Exposed: 30 साल बाद शिल्पा ने मौत की खबर को लेकर क...

after-30-years-shilpa-shirodkar-breaks-silence-fake-death-news

Shilpa Shirodkar's fake death Exposed: 30 साल बाद शिल्पा ने मौत की खबर को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा!

shilpa shirodkars fake death exposed 30 साल बाद शिल्पा ने मौत की खबर को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा

Shilpa Shirodkar's fake death Exposed: 90s की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने मौत से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। Read More: Karan Johar ‘Saiyaara’ Reaction: करण जौहर ने की ‘Saiyaara’ की तारीफ, ट्रोलर को दिया करारा जवाब उन्होंने बताया कि - जब वो 1995 में रघुवीर फिल्म की शूटिंग कर रहीं थी तो उस दौरान यह अफवाह फैल गई थी कि गोली लगने से उनकी मौत हो गई। यह खबर सुनकर चारों तरफ मातम छा गया था। उनके घर वाले काफी चिंतित हो गए थे।

फिल्म प्रमोशन का हिस्सा थी यह अफवाह...

हाल ही में एक इंटरव्यू में शिल्पा ने बताया कि यह अफवाह फिल्म रघुवीर के प्रमोशन का हिस्सा थी। उन्होंने कहा कि- "निर्माताओं ने मुझे बाद में बताया कि यह प्रचार का तरीका था। मैंने कहा ठीक है, लेकिन यह थोड़ा ज्यादा हो गया था"

परिवार में फैल गया था मातम!

'मैं कुल्लू मनाली में थी। मेरे पिताजी होटल में फोन करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि उस समय हमारे पास मोबाइल फोन नहीं थे। मैं वहां सुनील शेट्टी के साथ शूटिंग कर रही थी। वहां शूटिंग देख रहे सभी लोग यही सोच रहे थे कि यह शिल्पा है या कोई और, क्योंकि उन्हें खबर पता थी।'

आगे बताया कि-

'जब मैं कमरे में वापस आई, तो लगभग 20-25 मिस्ड कॉल पड़े थे। मेरे माता-पिता चिंतित थे, क्योंकि अखबार में हेडलाइन छपी थी कि शिल्पा शिरोडकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।'

बिना बताए और बिना परमिशन के ही किया गया प्रचार...

शिल्पा ने बताया कि उन्हें इस प्रमोशनल प्लान की कोई जानकारी नहीं थी और न ही उनसे इजाजत ली गई थी। उन्होंने कहा कि- "उस समय कोई पीआर या कुछ भी नहीं था। मैं आखिरी व्यक्ति थी जिसे पता चला कि ऐसा कुछ होने वाला है। उस समय कोई भी इजाजत नहीं लेता था। फिल्म हिट रही, इसलिए मैं ज्यादा नाराज नहीं थी।"

फिल्म "जटाधारा" से शिल्पा की वापसी...

एक्ट्रेस हाल हि में सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस 18 में नजर आईं थी, इस शो से उन्हें वापस पॉपुलैरिटी हासिल हुई। अब शिल्पा शिरोडकर जल्द ही तमिल फिल्म "जटाधारा" से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं है। यह फिल्म एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म पौराणिक कहानी और साजिश पर आधारित है।

शिल्पा शिरोडकर का वर्कफ्ंट...

शिल्पा शिरोडकर जल्द ही तमिल फिल्म 'जटाधारा' में नजर आएंगी। यह अलौकिक थ्रिलर फिल्म है। अभिनेत्री कई वर्षों के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। फिल्म साजिश और पौराणिक कथा पर आधारित है। सुधीर बाबू इस फिल्म में अहम किरदार में होंगे। इसमें सोनाक्षी सिन्हा भी होंगी।

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।