Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर राजस्थान सीएम समेत कई  दिग्गज नेत...

ahmedabad-plane-crash-rajasthan-leaders-reaction

Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर राजस्थान सीएम समेत कई  दिग्गज नेताओं ने जताया शोक, सभी यात्रियों की सुरक्षा की कामना

ahmedabad plane crash अहमदाबाद विमान हादसे पर राजस्थान सीएम समेत कई  दिग्गज नेताओं ने जताया शोक सभी यात्रियों की सुरक्षा की कामना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया गहरा दुख

Ahmedabad plane crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सभी यात्रियों एवं क्रू मेंबर्स की कुशलता एवं सुरक्षा हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

अशोक गहलोत बोले – दिल दहलाने वाली घटना

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में विमान हादसे का समाचार बेहद दुखद एवं दिल दहलाने वाला है। मैं ईश्वर से सभी यात्रियों और स्टाफ की सलामती की प्रार्थना करता हूं।”

read more: एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी, फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

 डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा की प्रार्थना

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार सुनकर मन व्यथित है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा और कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

मंत्री राठौड़ और मीणा ने जताई चिंता

राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए लिखा, “विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना करता हूं।” वहीं कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने लिखा, “टेकऑफ़ के दौरान दीवार से टकराकर क्रैश होने का समाचार बेहद पीड़ादायक है। मेरी प्रार्थना है कि सभी यात्री सुरक्षित हों।”

सांसद हनुमान बेनीवाल और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की प्रतिक्रिया

Ahmedabad plane crash: राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल ने लिखा, “यह घटना हृदय को झकझोर देने वाली है, सभी प्रभावितों और उनके परिवारों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं।” वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लिखा, “टेकऑफ़ के दौरान दीवार से टकराने का समाचार अत्यंत चिंताजनक और दुःखद है। 242 यात्रियों और स्टाफ की सकुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

read more: बांसवाड़ा का पूरा परिवार प्लेन हादसे में खत्म, डॉक्टर कोनी व्यास लंदन शिफ्ट होने जा रही थीं

 

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।