Salman Akshay On Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सलमान और अक्षय का बड़ा फैसला!

ahmedabad-plane-crash-salman-akshay-big-decision

Salman Akshay On Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सलमान और अक्षय का बड़ा फैसला!

salman akshay on plane crash अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सलमान और अक्षय का बड़ा फैसला

Ahmedabad Plane Crash: हादसे में विक्रांत के कजिन की नहीं बल्कि इस करीबी की गई जान, मैसी ने जताया दुख…

“इस दुख की घड़ी में देश के साथ हूं” – सलमान

सलमान खान, जो कि हाल ही में इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) के ब्रांड एम्बेसडर बने हैं, उनको आज मुंबई में होने वाले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस इवेंट में शामिल होना था। लेकिन विमान हादसे की खबर मिलते ही उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया।

सलमान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा -

"अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुःख हुआ... यात्रियों, चालक दल और सभी प्रभावित लोगों के परिवारों के लिए प्रार्थनाएं।"

ISRL की ओर से भी बयान जारी कर कहा गया...

“हमारी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जो इस हादसे से प्रभावित हुए हैं। सलमान खान और ISRL ने मिलकर यह निर्णय लिया कि यह कार्यक्रम अब आगे किसी अन्य दिन आयोजित किया जाएगा।”

अक्षय कुमार और विष्णु मांचू ने 'कन्नप्पा' का ट्रेलर लॉन्च किया स्थगित...

फिल्म ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर 13 जून को इंदौर में लॉन्च होना था, लेकिन हादसे को देखते हुए यह इवेंट भी रद्द कर दिया गया है और ट्रेलर रिलीज को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार, महेश बाबू, प्रभास, काजल अग्रवाल, रघु बाबू, और मधु जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अक्षय कुमार ने जताया दुख...

एक्टर ने दुख व्यक्त करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि- “एयर इंडिया दुर्घटना से स्तब्ध और अवाक हूं। इस समय केवल प्रार्थनाएं ही हैं ?।”

अन्य सितारों ने जताया दुख...

जूनियर एनटीआर ने लिखा...

'अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना और शक्ति। मेरी संवेदनाएं प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ हैं'।

कंगना रनौत ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा....

'अहमदाबाद विमान हादसे का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की कामना करती हूं। ईश्वर इस संकट की घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करें'।

करीना कपूर ने लिखा कि...

एक्ट्रेस ने प्लेन क्रेश हादसे पर दुख जताते हुए लिखा कि- 'एयर इंडिया फ्लाइट दुर्घटना की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। विमान में सवार सभी यात्रियों, चालक दल और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रही हूं। इस दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'।

सोनाक्षी ने जताया दुख...

सोनाक्षी सिन्हा ने भी हादसे पर दुख जताते हुए लिखा कि - 'जीवन बहुत अप्रत्याशित है! मेरी संवेदनाएं प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ हैं।'

शोभिता धुलिपाला ने लिखा..

'अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। पीड़ितों के परिवारों के साथ-साथ क्रू दल के लिए दुआ कर रही हूं। इस मुश्किल समय में सभी के लिए प्रार्थनाएं ही कर सकते हैं'।

आलिया भट्ट ने जताया दुख...

अर्जुन कपूर ने जताया दुख...

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।