Asia Cup 2025 HKG vs BAN: बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग आमने-सामने, HKG को पहली जीत की तलाश!

asia-cup-2025-bangladesh-vs-hong-kong-hkg-first-win

Asia Cup 2025 HKG vs BAN: बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग आमने-सामने, HKG को पहली जीत की तलाश!

asia cup 2025 hkg vs ban बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग आमने-सामने hkg को पहली जीत की तलाश

Asia Cup 2025 HKG vs BAN: एशिया कप 2025 का तीसरा मुकाबला गुरुवार रात अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग के बीच खेला जाएगा। यह मैच रात 8 बजे से शुरू होगा। जहां बांग्लादेश हालिया फॉर्म में मजबूत नजर आ रहा है, वहीं हॉन्ग कॉन्ग को अब भी टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश है। आपको बता दें कि,9 सितंबर को अफगानिस्तान और हॉन्क कॉन्ग के बीच एशिया कप का पहला मैच खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को 94 रन से हराया था। Read More: Asia Cup 2025 IND vs UAE: भारत का धमाकेदार आगाज, 27 गेंदों में हासिल किया लक्ष्य!

21 साल से जीत का इंतजार कर रहा हॉन्ग कॉन्ग...

हॉन्ग कॉन्ग ने पहली बार 2004 एशिया कप खेला था, लेकिन तब से अब तक टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई। इस बार भी शुरुआत निराशाजनक रही। पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम को 94 रन से हार झेलनी पड़ी थी। अगर हॉन्ग कॉन्ग आज बांग्लादेश से हार जाता है, तो उसका टूर्नामेंट से लगभग बाहर होना तय है।

हेड-टु-हेड: पिछली भिड़ंत में हारा था बांग्लादेश..

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है। यह मुकाबला 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में हुआ था, जिसमें हॉन्ग कॉन्ग ने बांग्लादेश को हराया था। ऐसे में बांग्लादेश इस मैच में पिछली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से उतरेगा।

बांग्लादेश की कमान लिटन दास के हाथ...

बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास करेंगे। टीम में तंजिद हसन और तौहीद ह्रिदॉय जैसे बल्लेबाज अच्छे फॉर्म में हैं। वहीं गेंदबाजी में मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम और तस्कीन अहमद किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। यह संतुलित और आत्मविश्वास से भरी टीम इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

हॉन्ग कॉन्ग की उम्मीदें बाबर हयात और निजाकत खान पर...

हॉन्ग कॉन्ग की शुरुआत भले ही खराब रही हो, लेकिन टीम वापसी की कोशिश करेगी। कप्तान यासिम मुर्तजा से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर हयात और निजाकत खान पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। गेंदबाजी विभाग में आयुष शुक्ला और एहसान खान से अच्छे प्रदर्शन की अपेक्षा है।

संभावित प्लेइंग-11

बांग्लादेश

लिटन दास (कप्तान/विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जेकर अली, महेदी हसन, तंजीम हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

हॉन्ग कॉन्ग

यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, अंशुमन रथ, कल्हान मार्क चल्लू, निजाकत खान, मोहम्मद ऐजाज खान, किंचित शाह, आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल, एहसान खान।  

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।