Balotra youth drowns in pond: बालोतर में तालाब में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन...

balotra-youth-drowns-pond-rescue-team-recovers-body

Balotra youth drowns in pond: बालोतर में तालाब में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने निकाला शव

balotra youth drowns in pond बालोतर में तालाब में डूबने से युवक की मौत प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने निकाला शव

नियंत्रित होकर तालाब में गिरा युवक

Balotra youth drowns in pond: बालोतरा जिले के खेजड़ियाली गांव में 45 वर्षीय युवक धना राम भील की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक के तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही समदड़ी प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कार्य के लिए स्थानीय तैराकों एवं सिविल डिफेंस की विशेष टीम को बालोतरा से बुलवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धना राम भील किसी कार्यवश तालाब के पास गया था, किनारे पर खड़ा था कि तभी अनियंत्रित होकर पानी में गिर गया। देखते ही देखते वह गहराई में समा गया और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले वह पानी में डूब चुका था। read more: मानसून ने दिखाय दम, राजधानी समेत 15 जिलों में यलो अलर्ट घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को दी गई, जिस पर समदड़ी प्रशासनिक अधिकारी अशोक विश्नोई के निर्देश पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सिविल डिफेंस टीम ने दिखाई तत्परता, शव निकाला बाहर,  रेस्क्यू टीम में गौतम गहलोत (राजस्थान होमगार्ड HHC-145), जनक माली, सीताराम गहलोत, राकेश माली और मुकेश पंवार शामिल थे। इन सभी ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। शव की स्थिति देख मौके पर मौजूद लोग भावुक हो उठे।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रहे मौजूद

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तहसीलदार शैतान सिंह, समदड़ी थाना अधिकारी ओम प्रकाश, स्थानीय पटवारी और ग्रामीण जन भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

ग्रामीणों में शोक की लहर

Balotra youth drowns in pond: घटना की जानकारी फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक धना राम भील के परिजन गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस तालाब के आसपास सुरक्षा उपाय करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटना दोबारा ना हो। https://youtube.com/shorts/b3c5BSonYls?si=0DPxAB8DudsESMQn

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।