बरठीं को करोड़ो की सौगात, CM सुक्खू का ऐलान - 1 मार्च से स्कूलों में मोबाइल बैन

barthin-crores-development-cm-sukhu-mobile-ban-schools-march-1

बरठीं को करोड़ो की सौगात, CM सुक्खू का ऐलान - 1 मार्च से स्कूलों में मोबाइल बैन

बरठीं को करोड़ो की सौगात cm सुक्खू का ऐलान - 1 मार्च से स्कूलों में मोबाइल बैन

CM Sukhu Mobile Ban Schools: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल Padhai With AI का शुभारंभ किया। बरठीं में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को उन विद्यार्थियों को समर्पित किया, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। 

AI APP का शुभारंभ

इस APP को बिलासपुर के विद्यार्थियों के लिए एक डिजिटल गुरु के रूप में देखा जा रहा है। CM ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम पूरा करने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को नई दिशा देने की शक्ति है। उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि Padhai With AI विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्पष्ट किया कि सरकार नवाचार और समान अवसर सुनिश्चित करते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। [caption id="attachment_132520" align="alignnone" width="531"]बरठीं को करोड़ो की सौगात बरठीं को करोड़ो की सौगात[/caption]

CM Sukhu Mobile Ban Schools: करोड़ो की सौगात

वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री सुक्खू झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं बाजार पहुंचे। यहां पर कांग्रेस नेताओं ने CM का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इन योजनाओं में परमवीर चक्र नायब सूबेदार संजय कुमार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, कलोल के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन, बरठीं-शाहतलाई सड़क के उन्नयन कार्य, शाहतलाई नगर क्षेत्र की सीवरेज परियोजना और शाहतलाई स्थित चरण गंगा के सौंदर्यीकरण शामिल है।

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

दूसरी और मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया। 1 मार्च से स्कूलों में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। सीएम सुक्खू ने कहा प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। मोबाइल ले जाने पर छात्रों को भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। 2 बार चेतावनी देने के बाद भी नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लगातार प्रयोग के दुष्परिणामों से सबक लेते हुए हिमाचल सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में इन पर कंप्लीट बैन लगा दिया है। CM ने कहा एक-दो वार्निंग के बाद जो भी SOP हम बनाएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। [caption id="attachment_132522" align="alignnone" width="467"]1 मार्च से स्कूलों में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध 1 मार्च से स्कूलों में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध[/caption]

स्कूल में मोबाइल पर बैन

CM Sukhu Mobile Ban Schools: इसके अलावा शिक्षा विभाग ने फैसला लिया कि, क्लास में बच्चों को पढ़ाने के दौरान टीचर भी क्लास रूम में मोबाइल नहीं लेकर जा सकते। अध्यापकों को सिर्फ अटेंडेंस, लर्निंग एप्स आदि के लिए ही मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। अगर नियमों का पालन नहीं हुआ तो मुख्य अध्यापक और प्रिंसिपल जवाबदेह होंगे। नियमों के उल्लंघन पर छात्र, शिक्षक पर कार्रवाई होगी। साथ ही स्कूल मुखिया के खिलाफ भी एक्शन होगा। 

संबंधित सामग्री

Woman Gives Birth to Quadruplets: मुरादाबाद में महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म

राज्य

Woman Gives Birth to Quadruplets: मुरादाबाद में महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म

In Moradabad, a woman from Sambhal delivered quadruplets at TMU Hospital, with all babies reported to be healthy despite initial medical concerns.

मप्र हाईकोर्ट आज सुना सकती है भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद मामले पर फैसला

राज्य

मप्र हाईकोर्ट आज सुना सकती है भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद मामले पर फैसला

भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद पर मप्र हाईकोर्ट की इंदौर बेंच आज फैसला सुना सकती है। इंदौर और धार जिला प्रशासन अलर्ट पर।

मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट, गर्मी से बढ़ रही हैं बीमारियां

राज्य

मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट, गर्मी से बढ़ रही हैं बीमारियां

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण लू का अलर्ट जारी। कई शहरों में तापमान 44 डिग्री से अधिक। लोगों को गर्मी से सावधान रहने की सलाह दी गई।

सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कहा- भविष्य के मद्देनजर पूरी योजना के साथ हो रहा काम

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कहा- भविष्य के मद्देनजर पूरी योजना के साथ हो रहा काम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में विकास कार्यों की समीक्षा की, जिसमें रोड चौड़ीकरण और रामघाट पर किए गए काम शामिल हैं।

गुरुदेव के आशीर्वाद से सनातन और सत्य मार्ग के अनुसरण की प्रेरणा मिलती है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

गुरुदेव के आशीर्वाद से सनातन और सत्य मार्ग के अनुसरण की प्रेरणा मिलती है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जय गुरुदेव आश्रम में गुरुदेव महाराज से आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया।