Rajasthan CM attacks Congress: राजस्थान के मुखिया भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हम...

bhajanlal-sharma-slams-congress-modi-work-for-poor

Rajasthan CM attacks Congress: राजस्थान के मुखिया भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला कांग्रेस ने दिए नारे, मोदी ने किया काम

rajasthan cm attacks congress राजस्थान के मुखिया भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला कांग्रेस ने दिए नारे मोदी ने किया काम

 पंडित दीनदयाल अन्त्योदय पखवाड़े की शुरुआत से हुआ अभियान का आगाज़

Rajasthan CM attacks Congress: राजस्थान में मंगलवार से पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा की शुरुआत हो गई है, जो 9 जुलाई तक चलेगा। इस मौके पर राजस्थान के मुखिया भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबी हटाओ केवल नारा था असल में गरीबों की भलाई के लिए अगर किसी ने काम किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

 डेढ़ साल में कर दिखाया कांग्रेस के 5 साल का काम

इतना ही नहीं सीएम भजनलाल शर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों में जो नहीं कर पाई, हमारी सरकार ने मात्र डेढ़ साल में उसे करके दिखा दिया। उन्होंने बताया कि 12,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण और 1300 से अधिक गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ना इस बात का प्रमाण है। read more: नीट में ऑल इंडिया रैंक 15 लाने वाले मानवेंद्र सिंह का सम्मान, समाज में खुशी की लहर

 किसानों, मजदूरों और महिलाओं को मिला लाभ

बतादें कि कार्यक्रम के दौरान सीएम ने किसानों और मजदूरों की मजबूती को देश की प्रगति से जोड़ा। उन्होंने लाभार्थियों को सर्टिफिकेट, चेक और पट्टे सौंपते हुए कहा कि माताओं-बहनों को संपत्ति का अधिकार देकर सरकार ने उन्हें सम्मानित किया है।

 कांग्रेस को केवल नारे देने की आदत: भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक केवल “गरीबी हटाओ” जैसे नारे दिए, लेकिन गरीबों से कभी वास्ता नहीं रखा। गांधी परिवार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता केवल सपने दिखाते हैं, जबकि मोदी सरकार ने जमीन पर काम करके दिखाया है।

 कांग्रेस की नाकामी हर मोर्चे पर दिखी- CM शर्मा

Rajasthan CM attacks Congress: सीएम भजनलाल शर्मा ने आरोप लगाया कि जहां भी वर्तमान सरकार ने काम शुरू किया, वहां पिछली कांग्रेस सरकार की नाकामी सामने आई। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। read more:  भजनलाल सरकार की प्रशासनिक सर्जरी, बदले 62 IAS                  

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।