बिहार में रील बनाने से नाराज़ पति ने गला दबाकर पत्नी की ली जान, घटना से पहले महिल...

bihar-crime-man-irked-due-to-wife-filming-reels-often-strangles-her-to-death

बिहार में रील बनाने से नाराज़ पति ने गला दबाकर पत्नी की ली जान, घटना से पहले महिला ने रोते हुए वीडियो किया था जारी

बिहार में रील बनाने से नाराज़ पति ने गला दबाकर पत्नी की ली जान घटना से पहले महिला ने रोते हुए वीडियो किया था जारी

Bihar crime: बिहार के हाजीपुर से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ. शहर के पातेपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव में अंजली चौधरी (32)  की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. कथित रूप से उसके पति कुंदन साह ने ही विवाद के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

[caption id="attachment_138296" align="alignnone" width="1200"]Bihar crime Bihar crime[/caption]

हत्या से 24 घंटे पहले अंजली ने किया था भावुक वीडियो पोस्ट

पुलिस की मानें तो मृतका अंजली चौधरी मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर के पूसा की रहने वाली थी. उसने पांच वर्ष पहले कुंदन साह से प्रेम विवाह किया था. पुलिस ने बताया कि यह उसकी दूसरी शादी थी. करीब 12 साल पहले उसकी पहली शादी हुई थी, जिससे उसे दो बेटे हैं.

पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि हत्या से लगभग 24 घंटे पहले अंजली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही थी और उसने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उसने साह के साथ अपने प्रेम विवाह को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती भी बताया था.

मृतका के परिजनों का आरोप- “ससुराल पक्ष भी शामिल”

मृतका अंजली के परिजनों ने घटना के बाद आरोप लगाया है कि अंजली की हत्या में उसके पति के साथ ससुराल के अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं. घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक प्लास्टिक की रस्सी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.

पातेपुर थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही स्थान पर पहुँच कर शव को कब्जे में लिया, और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर सारे आवश्यक साक्ष्य जुटाए.

बेटा बोला, पिता ने ही गला दबाया

अंजली के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते थे और उसके पिता ने ही रस्सी से गला दबाकर उसकी मां की हत्या की. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और विवेचना अधिकारियों ने कहा कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की सुनिश्चित की जाएगी.

संबंधित सामग्री

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

राज्य

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला और परिवार की प्रतिक्रिया।

पीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव ने किया पालन, अपने ही काफिले से कम की गाड़ियां

राज्य

पीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव ने किया पालन, अपने ही काफिले से कम की गाड़ियां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान नहीं होगी वाहन रैली, मंत्रियों से भी कम से कम गाड़ियों के इस्तेमाल की अपील

5 महीने के यथार्थ को CM डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, जल्द स्वस्थ होने की कामना

राज्य

5 महीने के यथार्थ को CM डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, जल्द स्वस्थ होने की कामना

मध्यप्रदेश सरकार ने गंभीर रोगियों के लिए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की है, जिससे समय पर उच्च स्तरीय उपचार सुनिश्चित हो सके।

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

राज्य

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों के खिलाफ कदम उठाते हुए फीस और किताबों की मनमानी पर नियंत्रण के निर्देश जारी किए।

हिमाचल प्रदेश बनेगा पोषण नीति बनाने वाला पहला राज्य, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

राज्य

हिमाचल प्रदेश बनेगा पोषण नीति बनाने वाला पहला राज्य, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में व्यापक पोषण नीति और स्वास्थ्य विभाग के डिजिटलीकरण के लिए निर्देश दिए।