बिहार में आखिरी चरण में मतदान जारी, कहीं वोट का बहिष्कार तो कहीं EVM खराब

bihar-election-2025-final-phase-voting-evm-issues-vote-boycott

बिहार में आखिरी चरण में मतदान जारी, कहीं वोट का बहिष्कार तो कहीं EVM खराब

बिहार में आखिरी चरण में मतदान जारी कहीं वोट का बहिष्कार तो कहीं evm खराब

Bihar Elections Final Phase: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी फेज में मंगलवार को राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में कुल 3.70 करोड़ मतदाता 12 मंत्रियों समेत 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य भर में 45,399 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 4,109 को संवेदनशील घोषित किया गया है। संवेदनशील बूथों पर शाम 4 से 5 बजे तक और अन्य बूथों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। [caption id="attachment_116189" align="alignnone" width="644"]आखिरी चरण में मतदान जारी आखिरी चरण में मतदान जारी[/caption]

वोट बहिष्कार की घटनाएं

Bihar Elections Final Phase: बगहा में लगभग 15 हजार वोटरों ने अपने गांव में सड़क, पानी और पुल की समस्या को लेकर वोट बहिष्कार किया है। वहीं बांका जिले में पंचायत भवन की मांग पूरी न होने से लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। रोहतास जिले के चेनारी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 204 पर सुबह से अब तक एक भी मतदाता मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सरकार भवन उनके गांव में बनने वाला था, लेकिन इसे दूसरे गांव में बना दिया गया। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते ग्रामीणों ने वोटिंग से दूरी बना ली।

EVM खराब होने से वोटिंग में देरी

किशनगंज समेत पांच जिलों के छह बूथों पर EVM खराब होने के कारण मतदान में देरी हुई। जमुई जिले के चकाई विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 145 पर करीब चार घंटे तक वोटिंग रुकी रही। मशीनें बदलने के बाद वहां सुबह 11 बजे मतदान शुरू हो सका। [caption id="attachment_116190" align="alignnone" width="644"]EVM खराब EVM खराब[/caption]

Bihar Elections Final Phase: जहानाबाद में झड़प

वहीं जहानाबाद जिले में बूथ संख्या 220 पर मतदान के दौरान दो राजनीतिक दलों के समर्थकों में झड़प हो गई। बताया जाता है कि वोट डालने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में हाथापाई हो गई। इसमें चार लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। Read More: महागठबंधन का NDA पर हमला, तेजस्वी बोले- अमित शाह धमकी दे रहे हैं अधिकारियों को

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

चुनाव आयोग ने दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की मदद से निगरानी रखी जा रही है।

संबंधित सामग्री

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

राज्य

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यमुना नदी पर किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह भारतीय राज्यों की सहमति बनी।

एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर इस तरह बनाए हेल्दी लड्डू!

लाइफ स्टाइल

एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर इस तरह बनाए हेल्दी लड्डू!

आटे का लड्डू एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है जो ऊर्जा प्रदान करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राज्य

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राजस्थान के जैसलमेर में गोडावण चूजों के जन्म से गोडावण संरक्षण प्रोजेक्ट को बड़ी सफलता मिली है। आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से चूजों का जन्म हुआ।

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

राज्य

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत उत्खनन विवाद के दौरान भाजपा नेता भरत सिंह और वीरू सिंह की मौत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़े उपायों का आश्वासन दिया।