मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण पर जोर

chief-minister-hemant-sorens-economy

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण पर जोर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण पर जोर

CM Hemant Soren: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सुचारु संचालन और बजट की रूपरेखा तय करने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित उनके कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में राज्य की समग्र अर्थव्यवस्था, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और महिला सशक्तिकरण को बजट की प्राथमिकताओं में शामिल करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

[caption id="attachment_134958" align="alignnone" width="1180"]मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन[/caption]

नए अवसर सृजित होने की संभावनाएं बनी हैं

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक फोरम में अपनी भागीदारी का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि विश्व के नीति निर्माताओं, औद्योगिक दिग्गजों और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं हुईं, जिनसे राज्य में निवेश के नए अवसर सृजित होने की संभावनाएं बनी हैं।

CM Hemant Soren: ट्राइबल वेलफेयर और स्कालरशिप पर जोर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्राइबल वेलफेयर, छात्रवृत्ति योजनाओं और अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए.. बजट सत्र समय पर आयोजित हो और उसकी सभी तैयारियां सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएं। वित्त विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए तैयारी में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों द्वारा उठाए जाने वाले प्रश्नों तथा बजट संबंधी चर्चाओं के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में ये रहे उपस्थित

CM Hemant Soren: बैठक में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार सहित वित्त विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

सुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाए

राज्य

सुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चर एंड इंफोर्मेशन सेंटर में न्याय प्रक्रिया के डिजिटलीकरण पर चर्चा की।

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

मध्यप्रदेश में मोहन यादव के मंत्रिमंडल का परफॉर्मेंस टेस्ट शुरू, पास-फेल पर मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

राज्य

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमिपूजन हुआ। इसकी लागत 393 करोड़ होगी और दिसंबर 2027 तक पूरा होने की संभावना है।

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज के पास लगी आग, फल के ठेले जले; MLA ने मौजूद रहकर बुझवाई

राज्य

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज के पास लगी आग, फल के ठेले जले; MLA ने मौजूद रहकर बुझवाई

राजधानी भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज सराए में आग लगने से फल के ठेले जल गए, विधायक आतिफ अकील ने मौके पर पहुंच कर आग बुझवाई।

Ghaziabad Elderly Man Kills Wife: गाजियाबाद में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की कर दी हत्या

जुर्म गाथा

Ghaziabad Elderly Man Kills Wife: गाजियाबाद में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की कर दी हत्या

In Ghaziabad, an 80-year-old man killed his 72-year-old wife using an axe following a dispute and later surrendered to the police.