उषा ठाकुर से बोले दिग्विजय- सनातन और हिंदू धर्म अलग ? ‘मैं पक्का सनातनी, क्या आप...

दिग्विजय और उषा की सनातन चर्चा

उषा ठाकुर से बोले दिग्विजय- सनातन और हिंदू धर्म अलग ? ‘मैं पक्का सनातनी, क्या आपने नर्मदा परिक्रमा की है?

मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह और उषा ठाकुर की सनातन धर्म पर चर्चा वायरल हो रही है, जिसमें धार्मिक पहचान और भारतीय संस्कृति पर बात हुई।

उषा ठाकुर से बोले दिग्विजय- सनातन और हिंदू धर्म अलग  ‘मैं पक्का सनातनी क्या आपने नर्मदा परिक्रमा की है

मध्यप्रदेश की सियासत में उस वक्त दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह आमने-सामने आ गए। बातचीत का केंद्र बना सनातन धर्म, हिंदुत्व और सार्वजनिक जीवन में धार्मिक पहचान का मुद्दा। दोनों नेताओं के बीच हुई इस चर्चा का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

सनातन परंपरा अनादि काल से चली आ रही

बता दें कि बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे हमेशा से सनातन धर्म को मानने वाले रहे हैं और इस बात की घोषणा पहले भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा अनादि काल से चली आ रही है और वे व्यक्तिगत रूप से पूरी आस्था के साथ इसका पालन करते हैं। इस दौरान उषा ठाकुर ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में सनातन धर्म को खुलकर स्वीकार करना चाहिए।

बातचीत का अंदाज सौहार्दपूर्ण रहा

उन्होंने व्रत, पूजा-पाठ और धार्मिक परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा देश की पहचान है। बातचीत का वीडियो सामने आया है। जिसमें दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। वहीं हाईकोर्ट के एक फैसले का जिक्र करते हुए दोनों नेताओं ने न्यायालय के निर्णय के सम्मान की बात कही हालांकि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दोनों नेताओं के बीच बातचीत का अंदाज सौहार्दपूर्ण रहा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे मध्यप्रदेश की राजनीति का अनोखा राजनीतिक संवाद बता रहे हैं।

संबंधित सामग्री

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

राज्य

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो।

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन में जनसहभागिता की अपील की है।

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

राज्य

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की, जिसमें जनता से सुझाव आमंत्रित करने का आह्वान किया गया है।

CM डॉ यादव बोले - किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है मप्र पुलिस

राज्य

CM डॉ यादव बोले - किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है मप्र पुलिस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस की उपलब्धियों की सराहना की और जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया।

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

मनोरंजन

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

Pranit More faced criticism after a controversial video from his show went viral. He apologized on Instagram, expressing regret and promising improvement.