China Open 2025: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने मारी बाजी, प्री-क्वार्टर में सिंधु की जगह पक्की!

china-open-2025-satwik-chirag-win-sindhu-in-pre-quarter

China Open 2025: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने मारी बाजी, प्री-क्वार्टर में सिंधु की जगह पक्की!

china open 2025 सात्विक-चिराग की जोड़ी ने मारी बाजी प्री-क्वार्टर में सिंधु की जगह पक्की

China Open 2025: चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 चीन के चांगझोउ में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के टॉप खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है। सात्विक - चिराग की डबल्स जोड़ी, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने अपने - अपने मुकाबले जीतकर प्री- क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई, वहीं कुछ खिलाड़ियों को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा। Read More: ENG vs IND Women ODI: भारत ने वनडे के अंतिम मैच में इंग्लैंड को 13 रन से हराया, 2-1 से सीरीज अपने नाम की!

सात्विक-चिराग की जोड़ी का धमाकेदार प्रदर्शन...

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पुरुष डबल्स में जापान की हिरोकी ओकामुरा और केन्या मित्सुहाशी की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-13, 21-9 से हराया। यह मुकाबला मात्र 31 मिनट चला, जिसमें भारतीय जोड़ी पूरी तरह हावी रही।

सिंधु ने प्री - क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह...

चाइना ओपन 2025 में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने जापान की टोमोका मियाजाकी को तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-15, 8-21, 21-17 से हराया। सिंधु ने पहला गेम आसानी से अपने नाम किया, लेकिन दूसरे गेम में लय खोते हुए 8-21 से हार गईं। निर्णायक तीसरे गेम में उन्होंने बेहतरीन वापसी करते हुए मैच जीत लिया। इस जीत के साथ सिंधु ने जापान ओपन में पहले दौर में मिली हार को पीछे छोड़ते हुए अपने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं।

एचएस प्रणय की जबरदस्त वापसी...

पुरुष सिंगल्स में भारत के एचएस प्रणय ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए जापान के कोकी वतनबे को रोमांचक मुकाबले में 8-21, 21-16, 23-21 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पहला गेम आसानी से गंवाने के बाद प्रणय ने दूसरे गेम में मजबूत वापसी की। तीसरे और निर्णायक गेम में वह एक समय 1-7 और 15-20 से पीछे थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और स्कोर को 20-20 तक पहुंचाकर अंत में 23-21 से मुकाबला अपने नाम किया। अगले दौर में प्रणय का मुकाबला चीनी ताइपे के टीएन चेन से होगा।

लक्ष्य सेन पहले ही दौर में टूर्नामेंट से बाहर...

लक्ष्य सेन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, पहले गेम में लक्ष्य ने 21-14 से ली शिफेंग को हराया लेकिन फिर बाकी दो मैचों में हार मिली। दूसरे गेम में उन्हें ली शिफेंग के हाथो 22-24 और तीसरे में 11- 21 से हार का सामना करना पड़ा और वो पहले राउंड से बाहर हो गए।

अनुपमा को कड़ी टक्कर के बावजूद मिली हार…

महिला सिंगल्स में भारत की अनुपमा उपाध्याय को चीन की लिन ह्सियांग-ति से 23-21, 11-21, 10-21 से हार मिली। पहले गेम में अनुपमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला जीता, लेकिन बाद के 2 गेमों में उनकी लय बिगड़ गई और मैच हार गईं।

मिक्स्ड डबल्स में भारत की दोनों जोड़ियों की हार…

भारतीय मिश्रित युगल जोड़ियों को टूर्नामेंट के पहले ही दौर में हार झेलनी पड़ी। 1. रोहन कपूर – रुत्विका गद्दे 2. अशिथ सूर्य – अमृता प्रमुथेश दोनों जोड़ियां पहले ही राउंड में प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।    

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।