CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

cm-bhajanlal-sharma-inaugurates-rajasthan-seaside-startup-summit

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

cm भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

Rajasthan Seaside Startup Summit: राजधानी में 3 दिवसीय राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट-2026 शुक्रवार से शुरू हुई। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम के क्षेत्र में अग्रणी प्रदेशों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार नीतियों को सरल बनाकर Is of doing Business को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

CM भजनलाल

राजस्थान निवेश के लिए तैयार

आर्मेनिया गणराज्य के सहयोग से आयोजित इस समिट में 130 से ज्यादा चयनित स्टार्टअप को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीएम भजनलाल ने बताया कि प्रदेश में 3 हजार 450 से ज्यादा स्टार्टअप पंजीकृत हो चुके हैं और राइजिंग राजस्थान के 8 लाख करोड़ के निवेश पर काम प्रारंभ हुआ है। समिट में मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि राजस्थान आज निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य सरकार द्वारा नीतियों और प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है, जिससे निवेशक आसानी से अपना बिजनेस यहां स्थापित कर सकें।

Rajasthan Seaside Startup Summit: 130 से ज्यादा स्टार्टअप

मुख्यमंत्री ने उद्यमियों का आह्वान किया कि वे राजस्थान में निवेश कर प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदार बनें तथा आत्मनिर्भर और विकसित भारत के विजन को साकार करें। CM ने कहा कि राजस्थान आज सीमाओं से परे भी नवाचार और साझेदारी में आगे बढ़ रहा है. आर्मेनिया गणराज्य और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह समिट इस पहल का परिणाम है। इस समिट के माध्यम से नवप्रवर्तक, निवेशक, नीति-निर्माता और उद्यमी जुड़कर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे और सीमाओं से परे परस्पर सहयोग का करेंगे। 27 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाले इस समिट में 130 से ज्यादा चयनित स्टार्टअप को कार्यशालाओं, पैनल चर्चा और व्यक्तिगत मार्गदर्शन सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

[caption id="attachment_137515" align="alignnone" width="1176"]राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट-2026 राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट-2026[/caption]

 35 लाख करोड़ के MOU

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन कर 35 लाख करोड़ के MOU हस्ताक्षरित किए गए थे, जिसमें से 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश पर काम शुरू भी हो चुका है। राजस्थान AI, डीपटेक और उभरती प्रौद्योगिकियों से लेकर मशीन लर्निंग, डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। BJP सरकार द्वारा पिछले 2 सालों में आई-स्टार्ट के माध्यम से राज्य में 3 हजार 450 से ज्यादा स्टार्टअप्स पंजीकृत हो चुके हैं। उन्होंने कहा अटल इनोवेशन स्टूडियो से स्मार्ट गवर्नेंस तथा बेहतर सेवा वितरण को प्रोत्साहन मिला है। वहीं, स्टार्टअप हब्स को टिंकरिंग लैब, डीप-टेक लैब्स, डेटा और AI लैब्स से लैस करने के लिए बजट 2026-27 में राशि आवंटित की गई है।

संबंधित सामग्री

राज्य

'सर ट्रॉफी ले लो और हमारा काम करवा दो', अफसर के पास फरियाद लेकर पहुंचा 6वीं का छात्र, रिश्वत सिस्टम हुआ शर्मसार

मध्यप्रदेश के मुरैना में एक छात्र ने जिला पंचायत सीईओ को चॉकलेट देकर अपने वार्ड की सफाई की गुहार लगाई, जिसे सुन अधिकारी भावुक हो गए और तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Trisha Krishnan Video Viral: विजय का नाम सुन शरमाई तृषा कृष्णन, वीडियो हो रहा वायरल...

मनोरंजन

Trisha Krishnan Video Viral: विजय का नाम सुन शरमाई तृषा कृष्णन, वीडियो हो रहा वायरल...

Trisha Krishnan, renowned South Indian actress, is in the spotlight not for her film 'Karappu' but for her rumored relationship with Tamil Nadu CM Thalapathy Vijay. A video where she reacts to his mention has gone viral.

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप! 50 हजार सैनिक तैनात

देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप! 50 हजार सैनिक तैनात

अमेरिका अगले हफ्ते ईरान पर बड़े सैन्य हमले की तैयारी में है। मिडिल ईस्ट में 50 हजार सैनिक, एयरक्राफ्ट कैरियर और लड़ाकू विमान तैनात किए गए हैं।

मानसून जल्दी, लेकिन खतरा बड़ा! सुपर अल नीनो से सूखा और भीषण गर्मी की आशंका

देश-विदेश

मानसून जल्दी, लेकिन खतरा बड़ा! सुपर अल नीनो से सूखा और भीषण गर्मी की आशंका

देश में मानसून तय समय से पहले पहुंच सकता है, लेकिन सुपर अल नीनो के कारण सूखा और भीषण गर्मी का खतरा बढ़ गया है। MP-UP-राजस्थान समेत कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी है।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान चालीसा , श्रद्धालु बोले- सालों बाद मन से हुए दर्शन

राज्य

हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान चालीसा , श्रद्धालु बोले- सालों बाद मन से हुए दर्शन

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद धार की भोजशाला में श्रद्धालुओं ने मां वाग्देवी की पूजा और हनुमान चालीसा पाठ किया। हिंदू पक्ष ने फैसले का स्वागत किया।