Daycare Safety for Children: डेकेयर में बच्चे को भेजने से पहले दें इन बातों पर ध्यान....

daycare-safety-children-parents-guide

Daycare Safety for Children: डेकेयर में बच्चे को भेजने से पहले दें इन बातों पर ध्यान....

daycare safety for children डेकेयर में बच्चे को भेजने से पहले दें इन बातों पर ध्यान

Daycare Safety for Children: शहरों में आजकल महिला हो या पुरुष सभी जॉब करते है, जिसकी वजह से उन्हें अपने बच्चों को डेकेयर में भेजना पड़ता है कि जब तक वो बाहर काम पर रहे हो तो उनके बच्चों की देखभाल होती रहे। लेकिन उनकी डेकेयर में सही से देखभाल हो रही है या नहीं ये जानना भी जरुरी है। एक्सपर्ट बताते हैं कि माता - पिता को डेकेयर भेजते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि पता चल सके उनका बच्चा वहां सुरक्षित है या नहीं? Read More: Ghee vs Malai for Skin: स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए क्या है बेस्ट?

मानसिक दबाव तो नहीं झेल रहा बच्चा दें ध्यान?

शारीरिक सुरक्षा के साथ-साथ बच्चों के मानसिक बदलावों पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये संकेत देते हैं कि बच्चा डेकेयर में सुरक्षित माहौल में नहीं है। उदाहरण के लिए, बच्चा अचानक चुपचाप रहने लगे या डरने लगे, खेल और दोस्तों से दूरी बनाए, लगातार उदास या परेशान दिखाई दे, या खाने-पीने और नींद की आदतों में कमी आए। सूत्रो के अनुसार, डॉ. सुमीत चक्रवर्ती (एशियन हॉस्पिटल, पीडियाट्रिक्स) के अनुसार, ये संकेत माता-पिता को यह चेतावनी देने के लिए हैं कि डेकेयर में संभावित सुरक्षा समस्याएं हो सकती हैं और समय रहते सावधानी बरतना जरूरी है।

बच्चों के शरीर पर मार - पीट के निशान तो नहीं?

डेकेयर में बच्चों की सुरक्षा का सबसे पहला पहलू है उनका शारीरिक स्वास्थ्य। माता-पिता को बच्चों के शरीर पर बार-बार चोट या घाव, नीले-पीले निशान दिखाई देने पर गंभीरता से सोचना चाहिए। यह केवल खेल-कूद की वजह से नहीं, बल्कि किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है। ये भी हो सकता है कि वहां बच्चे के साथ अच्छा व्यवहार न किया जाता हो। डॉ. प्राची गुप्ता (मदरलैंड हॉस्पिटल, पीडियाट्रिक्स) के अनुसार..
"अगर बच्चा लगातार चोटिल हो रहा है या असामान्य निशान दिख रहे हैं, तो यह चिंता का कारण है। माता-पिता को समय रहते इस पर ध्यान देना चाहिए।"

बच्चे से हर दिन बात करें पूछें उसने वहां क्या - क्या किया?

जब बच्चा डेकेयर से वापस आजाए तो माता - पिता को उनसे बातचीत करना चाहिए उनकी भावनाओं को समझना चाहिए। जब वो कुछ बताएं तो उसे ध्यान से सुने, जिससे बच्चे को लगे कि उसके पैरेंट्स उसकी बात सुन रहें, जिससे कभी कोई समस्या हो तो वो बेझिझक बता सके।

डेकेयर की अच्छे से जांच करें...

बच्चे को डेकेयर में भेजने से पहले वहां के कर्मचारियों के स्वाभाव और योग्यता के बारें में जान लें, जो लोग वहां पहले से आ रहें हैं उनका फीडबैक लें। डेकेयर की साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजाम देखें। बच्चे की दिनचर्या और गतिविधियों की जानकारी लें। ये भी देखे की बच्चे को कोई नींद की दवा तो नहीं दी जा रही। जरूरत पड़े तो सीसीटीवी कैमरों और निगरानी व्यवस्था की पुष्टि करें।

बच्चे में भरोसा और प्यार बढ़ाएं....

माता-पिता की सजगता ही बच्चे की सबसे बड़ी सुरक्षा है। बच्चों को प्यार और भरोसा देना उतना ही जरूरी है जितना उनकी शारीरिक देखभाल। उन्हें अपने बचपन की बातें बताएं और उनकी सुने, जिससे दोस्ती वाला रिश्ता आपके बच्चे के साथ बन सके। एक खुश और सुरक्षित बच्चा ही सीखने और बढ़ने में सफल होता है। माता-पिता के समय पर उठाए गए कदम बच्चे की खुशहाली और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

संबंधित सामग्री

CM साय ने किया FSL लैब का शुभारंभ, पुलिस जांच व्यवस्था को मिलेगी बड़ी मजबूती

राज्य

CM साय ने किया FSL लैब का शुभारंभ, पुलिस जांच व्यवस्था को मिलेगी बड़ी मजबूती

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में नई एफएसएल लैब का उद्घाटन किया, जिससे अपराध जांच में सुधार होगा और जिले की पुलिस जांच प्रणाली मजबूत होगी।

फतेहपुर में यमुना में डूबने से 4 की मौत, 4 को मछुआरों ने बचाया

राज्य

फतेहपुर में यमुना में डूबने से 4 की मौत, 4 को मछुआरों ने बचाया

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश में यमुना नदी में नहाते हुए 8 युवक डूब गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई और 4 को मछुआरों ने बचाया।

CM भजनलाल ने की बघेल समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात

राज्य

CM भजनलाल ने की बघेल समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बघेल समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के समारोह का पोस्टर विमोचन किया।

CM सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर के सामने आया पक्षी, बड़ा हादसा टला

राज्य

CM सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर के सामने आया पक्षी, बड़ा हादसा टला

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान एक पक्षी बेहद करीब आ गया, लेकिन सुरक्षित लैंडिंग हुई।

PBKS को RCB ने दिया 223 रन का टारगेट, पंजाब ने 4 विकेट गवाएं

खेल

PBKS को RCB ने दिया 223 रन का टारगेट, पंजाब ने 4 विकेट गवाएं

In the 61st match of IPL 2026, RCB has set a challenging score of 222/4 against PBKS. Punjab team is currently chasing the target.