ग्वालियर में गोल्ड पॉलिटिक्स! सोना खरीदने की अपील पर भिड़के दिग्विजय सिंह और डॉ....

भारतीय राजनीति में सोने की बहस

ग्वालियर में गोल्ड पॉलिटिक्स! सोना खरीदने की अपील पर भिड़के दिग्विजय सिंह और डॉ. गौरव वल्लभ,आर्थिक सलाहकार ने दिया तीखा

प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर दिग्विजय सिंह और आर्थिक सलाहकार डॉ गौरव वल्लभ में तीखी नोकझोंक हुई। विवाद सोने की खरीद और आर्थिक नीतियों को लेकर बढ़ा।

ग्वालियर में गोल्ड पॉलिटिक्स सोना खरीदने की अपील पर भिड़के दिग्विजय सिंह और डॉ गौरव वल्लभआर्थिक सलाहकार ने दिया तीखा

प्रधानमंत्री मो दी द्वारा वर्तमान हालातों को देखते हुए देशवासियों से सोना न खरीदने की अपील पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और PM मोदी के आर्थिक सलाहकार डॉ गौरव वल्लभ आमने सामने आ गए है। डॉ वल्लभ ने दिग्विजय को लेकर कड़ा और सख्त बयान दिया है।

आप सोना मत खरीदो

दरअसल ग्वालियर में दिग्विजय सिंह ने PM मोदी की सोने की खरीदी न करने की अपील पर बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री जी ने अभी अपने भाषण में विचार रखे हैं। हमसे उम्मीद की जा रही है कि आप अपनी शादी में, फंक्शन में, आयोजनों में सोना खरीदना बंद कर दें। अब आप समझिए कि भारत में जो परंपराएं हैं, जो चढ़ावा देना पड़ता है और चढ़ावा आता है, हर कोई अपने कार्यक्रम में चाहे दो ग्राम हो, चार ग्राम हो, पांच ग्राम हो, गरीब से गरीब आदमी भी उसके लिए खरीद करता है। लेकिन उन्होंने कहा कि आप सोना मत खरीदो।

पूरे देश के सुनार और कारीगर परेशान

एक तरफ तो हम लोगों को मना किया जा रहा है कि आप सोना मत खरीदिए। लेकिन केंद्र सरकार ने जो सोने के आयात पर छह परसेंट ड्यूटी थी, उसको परसेंट कर दिया और उसके बाद बड़ी मात्रा में सरकार सोना खरीद रही है। हमसे कहा जा रहा है कि आप सोना मत खरीदिए। वे आज इस महंगाई में कैसे जीवित रहेंगे।

एजेंडा वाला माइंडसेट लेकर चलते

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉ गौरव वल्लभ की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। ग्वालियर में उन्होंने कहा है कि दिग्विजय अपनी तुलना रिजर्व बैंक से करना चाहते हैं क्या?, रिजर्व बैंक तो नोट भी प्रिंट करती है क्या दिग्विजय सिंह कर सकते हैं क्या? 

आर्थिक हालत ठीक करने के लिए सोना खरीदता है

वह अपनी तुलना रिजर्व बैंक आफ इंडिया से कर रहे हैं। सब को पता होना चाहिए कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया देश में फाइनेंशियल स्टेबलाइजेशन के लिए है देश में आर्थिक हालत ठीक करने के लिए सोना खरीदता है। क्या वह अपनी तुलना उससे कर रहे हैं। 

रिजर्व बैंक तो यह भी कहता है कि मैं धारक को ₹500 देने का वचन देता हूं, क्या दिग्विजय सिंह लिख कर दे सकते हैं। वह बहुत समझदार व्यक्ति हैं मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता हूं लेकिन वह एजेंडा में फंसे हुए हैं।

संबंधित सामग्री

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया

खेल

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया

India's U18 men's hockey team defeated defending champions Japan 4-1 to win their third U18 Hockey Asia Cup title.

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने SAFF Women’s Championship 2025 का खिताब जीता

खेल

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने SAFF Women’s Championship 2025 का खिताब जीता

India's women's football team secures the SAFF Championship by defeating Bangladesh 3-1, capturing the title for the sixth time in Goa.

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

राज्य

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

आशीष की हैट्रिक और कप्तान केतन के गोल से भारत ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों को बताया देश का भविष्य।

CM डॉ. मोहन यादव ने INDIA-LAC ट्रेड फोरम 2026 का किया उद्घाटन

राज्य

CM डॉ. मोहन यादव ने INDIA-LAC ट्रेड फोरम 2026 का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में भारत-LAC ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फोरम 2026 का उद्घाटन किया, जिससे भारत और लैटिन अमेरिका के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे।

राज्यसभा चुनाव 2026: रवनीत सिंह बिट्टू को नहीं मिला मौका, पंजाब सीएम मान की भविष्यवाणी हुई सच

राज्य

राज्यसभा चुनाव 2026: रवनीत सिंह बिट्टू को नहीं मिला मौका, पंजाब सीएम मान की भविष्यवाणी हुई सच

2026 राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें रवनीत सिंह बिट्टू का नाम शामिल नहीं है।