Dilip Joshi Quits 'TMKOC' Serial: जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी ने छोड़ा...

dilip-joshi-quits-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah

Dilip Joshi Quits 'TMKOC' Serial: जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी ने छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो!

dilip joshi quits tmkoc serial जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी ने छोड़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो

Dilip Joshi Quits 'TMKOC' Serial: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ देश में देखे जाने वाला सबसे पसंदीदा शो में से एक है। बच्चे से लेकर बूढ़ों तक सभी इस शो के दीवाने हैं। ये शो अपनी बेहतरीन कहानी के जरिए दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। यहीं वजह है कि इसके दर्शक इससे जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए उत्सुक रहते है। बीते कुछ दिनों पहले ही इस शो में दिखाया गया था कि जेठालाल और उनके साथी व्यापारियों ने हिमालय जाने का फैसला किया। और जेठालाल ने ये फैसला दिमाग और मन की शांति के लिया। और जब से वो सीरियल में हिमालय गए है, शो में भी नहीं दिखाई दिए। लोगों का कहना है, कि जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी जल्द इस शो को छोड़ देंगे। Read More: Dilip Joshi 57th birthday: दिलीप जोशी का 57वां जन्मदिन आज…

Dilip Joshi Quits 'TMKOC' Serial: ‘क्या दिलीप जोशी छोड़ दिया शो..?

कुछ दिनों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल दिखाई नहीं दे रहें। तब से लोगों का कहना है कि दिलीप जोशी ने इस शो को छोड़ दिया है और अब कोई और जेठालाल के रुप में वापस आएगा। दरअसल पहले जितने भी किरदार इस शो को छोड़कर गए है, उन्हें भी पहले सीरियल में बाहर भेजा गया और जब वो किरदार लौटा तो एक नया इंसान उस किरदार को निभाते हुए दिखाई दिया। चाहे वो शैलेश लोढ़ा जो कि तारक मेहता के किरदार में थे, या फिर गुरुचरण सिंह हो जो कि रोशन सिंह सोढ़ी के रुप में थे। या फिर सोनू का किरदार निभाने वाली झील मेहता और मेन किरदार टप्पू का किरदार निभा रहे भाव्या गांधी इन सबके शो छोड़ने से पहले उन्हें सीरियल में कहीं बाहर भेजा गया था फिर दूसरे व्यक्ति इन किरदार के रुप में वापस लौटें।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो बना था सहारा…

एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें ‘कॉमेडी सर्कस’ का ऑफर मिला, लेकिन वह ऐसा कोई काम नहीं करना चाहते थे जिसे अपने परिवार के साथ बैठकर न देख सकें। उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया। उसके एक महीने बाद ही उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार मिला। इसे उन्होंने भगवान का आशीर्वाद मानकर स्वीकार किया।

शो बना पहचान, लेकिन विवाद भी चला साथ…

28 जुलाई 2008 से शुरू हुआ यह शो आज भी सफलतापूर्वक चल रहा है। दिलीप जोशी का जेठालाल का किरदार दर्शकों का पसंदीदा बन गया। हालांकि, शो की लोकप्रियता के साथ-साथ विवाद भी सामने आए। एक समय ऐसा आया जब दिलीप जोशी ने प्रोड्यूसर असित मोदी से नाराज होकर शो छोड़ने की धमकी दे दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त 2023 में दिलीप जोशी छुट्टी के सिलसिले में प्रोड्यूसर से मिलने पहुंचे, लेकिन असित मोदी उनसे बात करने से बचते रहे। यह बात दिलीप को बुरी लगी और गुस्से में उन्होंने प्रोड्यूसर की कॉलर पकड़ ली। बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने शो छोड़ने तक की धमकी दे डाली।

एक्टर ने फिल्मों से की थी एक्टिंग की शुरुआत…

दिलीप जोशी ने अपने करियर की शुरुआत राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से की, जिसमें उन्होंने सलमान खान के नौकर ‘रामू’ की भूमिका निभाई। इसके बाद ‘हम आपके हैं कौन’ में भोला का किरदार निभाया, जिसे सराहा गया। बावजूद इसके, उन्हें लगातार काम नहीं मिला और लंबे समय तक बेरोजगारी का सामना करना पड़ा।

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।