गस्टरों के खिलाफ CM मान की बड़ी स्ट्राइक, पुलिस ने 72 घंटो में की 3 हजार गिरफ्तारियां

gangsters-to-war

गस्टरों के खिलाफ CM मान की बड़ी स्ट्राइक, पुलिस ने 72 घंटो में की 3 हजार गिरफ्तारियां

गस्टरों के खिलाफ cm मान की बड़ी स्ट्राइक पुलिस ने 72 घंटो में की 3 हजार गिरफ्तारियां

Gangsters to War: पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू किए गए ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत 72 घंटे का ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में 8,278 ठिकानों पर छापेमारी कर 3,260 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 135 फरार अपराधी भी शामिल हैं। साथ ही पुलिस ने 47 हथियार और भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किए।

[caption id="attachment_134152" align="alignnone" width="1183"]मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान[/caption]

बता दें की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश के मुताबिक पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के हिस्से के रूप में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दौरान बड़ी सफलता मिली है।

72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार-2

जानकारी के अनुसार ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम में और तेजी लाते हुए DGP पंजाब गौरव यादव ने वॉन्टेड अपराधियों को पकड़ने पर केंद्रित 72 घंटे का ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू किया था।पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई की अगुवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से विभिन्न पुलिस जिलों का दौरा किया, जिसमें 12,000 कर्मचारियों वाली 2,000 से अधिक पुलिस टीमें शामिल रही। इसके साथ ही DGP गौरव यादव ने साफ किया कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम तब तक जारी रहेगी.

Gangsters to War: 3 दिन के ऑपरेशन में 3 हजार गिरफ्तारियां

स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि पूरे राज्य में कुल 7,498 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 3260 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में 135 फरार अपराधी (पीओ) शामिल हैं।

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर से कर सकते हैं रिपोर्ट

Gangsters to War: लोग गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर- 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों या गैंगस्टरों की रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना या जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

भागलपुर में शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या

जुर्म गाथा

भागलपुर में शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या

In Bhagalpur, a newlywed couple consumed poison and committed suicide just an hour after their marriage, leaving behind a sorrowful video message.

सुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाए

राज्य

सुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चर एंड इंफोर्मेशन सेंटर में न्याय प्रक्रिया के डिजिटलीकरण पर चर्चा की।

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

मध्यप्रदेश में मोहन यादव के मंत्रिमंडल का परफॉर्मेंस टेस्ट शुरू, पास-फेल पर मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय।

मुनस्यारी के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई में गिरी, 1 की मौत, 5 घायल!

राज्य

मुनस्यारी के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई में गिरी, 1 की मौत, 5 घायल!

A serious taxi accident occurred in Munsyari, Pithoragarh district, resulting in one death and five injuries. The taxi lost control and fell into a ravine.

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

राज्य

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमिपूजन हुआ। इसकी लागत 393 करोड़ होगी और दिसंबर 2027 तक पूरा होने की संभावना है।