सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पाएंगे: तीन बहनों ने छत से कूदकर दी जान, मोबाइल में कैद आखिरी टास्क

ghaziabad-three-sisters-suicide-online-game-case

सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पाएंगे: तीन बहनों ने छत से कूदकर दी जान, मोबाइल में कैद आखिरी टास्क

सॉरी मम्मी-पापा गेम नहीं छोड़ पाएंगे तीन बहनों ने छत से कूदकर दी जान मोबाइल में कैद आखिरी टास्क

online game case gaziabad: गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां तीन बहनों से छत से कूदकर एक साथ सुसाइड कर लिया.16, 14 और 12 साल की तीन सगी बहनें एक साथ 9वीं मंजिल से नीचे कूद गईं. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तीनों की सांसें थम चुकी थीं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चियां एक टास्क-बेस्ड ऑनलाइन मोबाइल गेम की गिरफ्त में थीं और उसी के आखिरी टास्क ने उन्हें मौत की ओर धकेल दिया. परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि मोबाइल स्क्रीन के पीछे कोई उनकी बेटियों की जिंदगी का आखिरी फैसला लिख रहा है, और घर में सब कुछ सामान्य दिखते हुए भी एक खतरनाक खेल चल रहा था.

online game case gaziabad: 50वां टास्क और मौत की छलांग

पुलिस के मुताबिक, तीनों बहनें ‘कोरियन लवर’ नाम का एक ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। पिता चेतन कुमार ने बताया कि बच्चियां काफी समय से इस गेम में डूबी हुई थीं और सोमवार रात गेम का 50वां यानी आखिरी टास्क था। इसी टास्क को पूरा करने के लिए उन्होंने जान दे दी.बताया जा रहा है कि बालकनी से कूदने के लिए बच्चियों ने दो स्टेप की सीढ़ी का इस्तेमाल किया, ताकि रेलिंग के ऊपर पहुंच सकें। इसके बाद तीनों ने एक साथ छलांग लगा दी।

online game case gaziabad: बीच वाली बहन बनी ‘डेथ कमांडर’

जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। 14 साल की प्राची, जो तीनों में बीच वाली बहन थी, इस गेम की लीडर मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार वही कमांड देती थी और बाकी दोनों बहनें उसी के इशारे पर टास्क पूरा करती थीं.यानी एक तरह से घर के भीतर ही, अनजाने में, एक ‘डेथ कमांडर’ तैयार हो चुकी थी

सिर्फ दो शब्दों का सुसाइड नोट

मौके से पुलिस को एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। उस पर बस इतना लिखा था- “Mummy Papa Sorry” इन दो शब्दों ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है। किसी पर आरोप नहीं, कोई शिकायत नहीं, बस माफी… और हमेशा के लिए खामोशी। Also Read-बाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए जरूरी निर्देश

मोबाइल में कैद है ‘आखिरी टास्क’ का राज

डीसीपी निमिष पाटिल और एसीपी अतुल कुमार ने बताया कि तीनों बच्चियों-निशिका, प्राची और पाखी—के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह गेम किस प्लेटफॉर्म से जुड़ा था कोई बाहरी “कंट्रोलर” या लिंक तो नहीं था, बच्चियां किन लोगों के संपर्क में थीं. एसीपी अतुल कुमार के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चियों को लोनी के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Also Read-पिता ने की बेटे की धारदार हथियार से हत्या, बक्से में मिला मासूम का शव
डिजिटल दुनिया का खौफनाक चेहरा
यह मामला सिर्फ आत्महत्या का नहीं, बल्कि डिजिटल एडिक्शन और बच्चों की ऑनलाइन निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. मोबाइल गेमिंग अब सिर्फ मनोरंजन नहीं रह गई है, कई मामलों में यह बच्चों को मानसिक रूप से तोड़ने और खतरनाक फैसले लेने तक ले जा रही है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सवाल यही है क्या यह सिर्फ एक गेम था, या किसी ने पर्दे के पीछे से तीन मासूम जिंदगियों को मौत की ओर धकेला?  

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।