राहुल गांधी के बयान पर हरियाणा CM सैनी का तीखा पलटवार, बोले- सेना के शौर्य को ‘मैजिक शो’ कहना अपमान

haryana-news-cm-saini-slams-rahul-gandhi-over-his-comments-on-armed-forces

राहुल गांधी के बयान पर हरियाणा CM सैनी का तीखा पलटवार, बोले- सेना के शौर्य को ‘मैजिक शो’ कहना अपमान

राहुल गांधी के बयान पर हरियाणा cm सैनी का तीखा पलटवार बोले- सेना के शौर्य को ‘मैजिक शो’ कहना अपमान

Haryana news: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया में सीएम सैनी ने कहा कि सैन्य अभियानों की तुलना ‘मैजिक शो’ से करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य का अपमान भी है।

गाँधी का सैन्य अभियानों पर की गयी टिप्पणी से बढ़ा विवाद

[caption id="attachment_133514" align="alignnone" width="1200"]राहुल गांधी राहुल गांधी[/caption]

मुख्यमंत्री सैनी ने अपने बयान को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे अहम सैन्य अभियानों को इस तरह से प्रस्तुत करना गलत है। उन्होंने आगे लिखा कि ये ऑपरेशन देश की सुरक्षा और संप्रभुता से जुड़े हैं, जिनमें सैनिकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर साहस का परिचय दिया है। ऐसे में इनकी तुलना किसी ‘मैजिक शो’ से करना सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है।

कांग्रेस की राजनीति पर साधा निशाना

आगे सीएम सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी सत्ता के लिए राष्ट्रीय सम्मान जैसे मुद्दों पर भी समझौता करने से पीछे नहीं हटती। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी यह दर्शाती है कि कांग्रेस नेतृत्व राजनीतिक लाभ के लिए संवेदनशील विषयों को भी नजरअंदाज कर देता है।

[caption id="attachment_121684" align="alignnone" width="1200"]कांग्रेस कांग्रेस[/caption]

संसद में भाषा को लेकर भी उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर संसद के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कथित रूप से अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि यह आचरण लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय मर्यादा के खिलाफ है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

राहुल गांधी से माफ़ी की उठायी मांग

[caption id="attachment_147653" align="alignnone" width="1200"]सीएम सैनी का ट्वीट सीएम सैनी का ट्वीट[/caption] मुख्यमंत्री सैनी ने राहुल गांधी से अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश की भावनाओं और सेना के सम्मान को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेता को तुरंत खेद प्रकट करना चाहिए। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी घमासान और तेज होने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।