होला मोहल्ला समापन समारोह में हरियाणा CM नायब सैनी ने की शिरकत, बोले-"गर्व महसूस हो रहा है"

haryana-updates-cm-nayab-singh-saini-arrives-at-conclusion-ceremony-of-hola-mohalla-samaroh

होला मोहल्ला समापन समारोह में हरियाणा CM नायब सैनी ने की शिरकत, बोले-"गर्व महसूस हो रहा है"

होला मोहल्ला समापन समारोह में हरियाणा cm नायब सैनी ने की शिरकत बोले-"गर्व महसूस हो रहा है"

Haryana updates: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सिरसा जिले में आयोजित होला मोहल्ला के समापन समारोह में शिरकत की। उन्होनें मस्तानगढ़ और जीवन नगर क्षेत्र में नामधारी समाज द्वारा आयोजित इस भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर कहा कि इस ऐतिहासिक पर्व में शामिल होकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने इसे भारत की समृद्ध संस्कृति, साहस और परंपराओं का जीवंत प्रतीक बताते हुए कहा कि होला मोहल्ला केवल उत्सव नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ खड़े होने और साहस के साथ जीवन जीने का संदेश देता है। [caption id="attachment_139111" align="alignnone" width="1200"]हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी[/caption]

‘आध्यात्मिकता और वीरता का संतुलन सिखाता है होला मोहल्ला’: CM सैनी

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सैनी बोले कि जीवन में आध्यात्मिकता और वीरता दोनों का संतुलन अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यही संतुलन मनुष्य को मजबूत बनाता है और समाज को सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा, “होला मोहल्ला हमें यह सिखाता है कि आध्यात्मिक मूल्यों के साथ-साथ साहस और पराक्रम भी जीवन का अहम हिस्सा हैं। जब ये दोनों एक साथ चलते हैं, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।”

नामधारी समाज के त्याग और बलिदान को CM सैनी ने किया नमन

मुख्यमंत्री ने आगे नामधारी समाज के गौरवशाली इतिहास की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज त्याग, समर्पण और बलिदान की महान परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत देश को उन वीर शहीदों पर गर्व है, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए तोप के गोलों के सामने भी हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके साथ ही साथ उन्होंने आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार सामाजिक और धार्मिक कार्यों में नामधारी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

महिला दिवस पर दिया सशक्तिकरण का संदेश, प्रेषित कीं शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के विकास की आधारशिला है और सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

होला मोहल्ला सिख परंपरा से जुड़ा ऐतिहासिक पर्व

गौरतलब है कि होला मोहल्ला सिख परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसकी शुरुआत गुरु गोबिंद सिंह जी ने की थी। इस पर्व में घुड़सवारी, निशानेबाजी, मार्शल आर्ट्स और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से साहस और आध्यात्मिकता का प्रदर्शन किया जाता है। सिरसा के मस्तानगढ़ सहित कई स्थानों पर नामधारी समाज इसे बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाता है, जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं।

संबंधित सामग्री

सतना में कमरे में मिला कपल का शव, हत्या फिर आत्महत्या!

जुर्म गाथा

सतना में कमरे में मिला कपल का शव, हत्या फिर आत्महत्या!

In Satna, a man allegedly killed a woman before committing suicide. The bodies were discovered locked in a room, sparking a police investigation.

KKR Vs GT IPL 2026: गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज

खेल

KKR Vs GT IPL 2026: गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज

In IPL 2026, KKR will clash with GT at Kolkata's Eden Gardens. GT stands second with 16 points, while KKR is eighth.

CSK vs LSG IPL Result: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से मात दी

खेल

CSK vs LSG IPL Result: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से मात दी

In IPL 2026’s 59th match, Lucknow Super Giants beat Chennai Super Kings by 7 wickets at Ekana Stadium.

विश्व कप की तैयारी का आशीर्वाद? बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं महिला क्रिकेट टीम 

सनातन

विश्व कप की तैयारी का आशीर्वाद? बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं महिला क्रिकेट टीम 

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नंदी के कान में मनोकामना भी कही।

AC बस में आग: दूसरों की जान बचाता रहा पिता, खुद का बेटा जिंदा जला

राज्य

AC बस में आग: दूसरों की जान बचाता रहा पिता, खुद का बेटा जिंदा जला

शाजापुर हाईवे पर खड़ी AC बस में भीषण आग लगने से 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। पिता ने कई यात्रियों की जान बचाई और मिले लाखों के गहने पुलिस को सौंप दिए।