ChhattisgarhWeather: मानसून ने दिखाय दम, राजधानी समेत 15 जिलों में यलो अलर्ट

heavy-rainfall-alert-chhattisgarh

ChhattisgarhWeather: मानसून ने दिखाय दम, राजधानी समेत 15 जिलों में यलो अलर्ट

chhattisgarhweather मानसून ने दिखाय दम राजधानी समेत 15 जिलों में यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून का रंग दिखने लगा है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बालोद, धमतरी, सुरजपुर, बलरामपुर, जशपुर समेत बस्तर संभाग के कुल 15 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। अगले पांच दिन इन क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं, जिससे किसानों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रायपुर में झमाझम बारिश

राजधानी रायपुर में गुरुवार को तेज गर्मी के बाद शाम को हुई अचानक बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान के बाद बारिश ने ठंडक पहुंचाई तो लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश ने कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर दिया, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई।

भारी बारिश से कुछ इलाके जलमग्न

बलौदाबाजार जिले के कौआडीह नाले में पानी का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। वटगन-खरतोल मार्ग जलमग्न होने से बंद हो गया है। स्थानीय लोगों के लिए आवाजाही बंद होने से परेशानी बढ़ी है। कई खेत और सड़कें पानी में डूब गई हैं। स्कूल भी बारिश के चलते बंद रखे गए हैं। प्रशासन ने फोर्स तैनात कर राहत और बचाव कार्य जारी रखा है।

बिजली गिरने से महिला की हुई जान

धमतरी जिले में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से बिजली के आस-पास सावधानी बरतने को कहा है।

दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में सक्रिय

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की सक्रियता अगले कुछ दिनों में दक्षिणी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बढ़ेगी, जबकि प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में यह कमजोर रहेगा। इसलिए भारी बारिश के लिए इन इलाकों में सतर्कता आवश्यक है।

संबंधित सामग्री

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में सियासत गरमाई, NDA की ‘किलेबंदी’ पर महुआ माझी ने दिया बड़ा बयान

राज्य

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में सियासत गरमाई, NDA की ‘किलेबंदी’ पर महुआ माझी ने दिया बड़ा बयान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के पूर्व NDA ने विधायकों को होटल में शिफ्ट किया, जिसे राजनीतिक आशंकाओं और असुरक्षा के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

PWD मंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार की आशंका : निर्माणाधीन स्लैब भरभराकर गिरा, वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

राज्य

PWD मंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार की आशंका : निर्माणाधीन स्लैब भरभराकर गिरा, वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक PWD परियोजना के निर्माणाधीन स्लैब के ढहने की घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिससे गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।