मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मैट्रिक टॉपर्स को दी बधाई, असफल छात्रों को मेहनत जारी रखने की दी सलाह

hemant-soren-matric-result-2025-message

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मैट्रिक टॉपर्स को दी बधाई, असफल छात्रों को मेहनत जारी रखने की दी सलाह

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मैट्रिक टॉपर्स को दी बधाई असफल छात्रों को मेहनत जारी रखने की दी सलाह

सफल छात्रों को जोहार और शुभकामनाएं Hemant Soren Matric Result 2025: खबर झारखंड से है जहां एकेडमिक काउंसिल (जैक) की 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद राज्यभर के सफल छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स के माध्यम से बच्चों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए लिखा, आप सभी को दिल से जोहार और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

असफल छात्रों को दी हौसला अफजाई

मुख्यमंत्री ने उन छात्रों को भी संदेश दिया जिन्हें परीक्षा में मनचाहा परिणाम नहीं मिला। उन्होंने कहा कि असफलता अंत नहीं होती। “निराश होने की जरूरत नहीं है, कड़ी मेहनत और लगन से अगली बार सफलता जरूर मिलेगी। जीवन में हर अनुभव सिखाता है,” उन्होंने कहा। read more: अजयगढ़ में अज्ञात कारणों से 25 वर्षीय महिला ने किया कीटनाशक सेवन, परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल

अभिभावकों और शिक्षकों को भी सम्मान

मुख्यमंत्री ने सिर्फ छात्रों को ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सफलता में उनकी भूमिका अहम रही है। उन्होंने कहा, “आप सभी का सहयोग और मार्गदर्शन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। आप सभी को भी हार्दिक बधाई और जोहार।”

राज्य सरकार शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

राज्य सरकार की ओर से भी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और बच्चों को बेहतर संसाधन देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले समय में ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी शिक्षा सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर उमड़ा बधाइयों का सैलाब

Hemant Soren Matric Result 2025: मुख्यमंत्री के संदेश के बाद सोशल मीडिया पर छात्र, शिक्षक और अभिभावकों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों ने उनके प्रेरणादायक शब्दों की सराहना की और झारखंड में शिक्षा को लेकर सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया। read more: बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह

 

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।