Isha Hardik Dating Revelation: ईशा ने अपने और हार्दिक की डेटिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा!

isha-hardik-dating-revelation-truth

Isha Hardik Dating Revelation: ईशा ने अपने और हार्दिक की डेटिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा!

isha hardik dating revelation ईशा ने अपने और हार्दिक की डेटिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा

Isha Hardik Dating Revelation: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, जो अपने ग्लैमरस अंदाज और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, ने पहली बार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग अपने पुराने रिश्ते पर खुलकर बात की है। 2018 में दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं, लेकिन दोनों ने इस पर कभी कोई बयान नहीं दिया। लेकिन अब ईशा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। और कहा कि दोनों के बीच थोड़ी बहुत बात - चीत हुई थी, लेकिन कभी डेट नहीं किया...। Read More: Ind vs Eng U-19 2025: भारत ने यंग लायंस को 231 रन से दी करारी शिकस्त, हरवंश का तूफानी शतक…

'कुछ महीनों तक बात हुई, डेटिंग नहीं थी' - ईशा

ईशा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस रिश्ते पर बात करते हुए कहा- "हां, कुछ समय तक हमारी बातचीत हुई थी। मैं इसे डेटिंग नहीं कहूंगी, लेकिन हम कुछ महीनों तक बात कर रहे थे। हम उस स्टेज पर थे जहां लगता था शायद कुछ हो जाए, शायद नहीं। ये बातचीत डेटिंग स्टेज तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गई।"

'हार्दिक और मैं सिर्फ एक-दो बार मिले थे'

ईशा ने आगे कहा कि दोनों की मुलाकात बहुत ज्यादा नहीं हुई थी।
"हम सिर्फ एक या दो बार मिले थे। शायद कुछ हो सकता था, लेकिन लगता है कि ऐसा होना नहीं था।"

'कॉफी विद करण' विवाद के समय तक सब खत्म हो चुका था

जब ईशा से पूछा गया कि क्या 'कॉफी विद करण' शो में हार्दिक की विवादास्पद टिप्पणियों का असर उनके रिश्ते पर पड़ा, तो उन्होंने कहा-
"उस समय तक हमारी बातचीत पहले ही खत्म हो चुकी थी। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि मैं पहले से खुद को मानसिक रूप से मजबूत बना चुकी थी। वैसे भी वे पहले ही बहुत कुछ झेल रहे थे, अगर मैं कुछ और कहती तो क्या फायदा?"

'हार्दिक मेरे टाइप के नहीं थे, और मैं उनके नहीं' - ईशा

अपने और हार्दिक के बीच के अंतर को लेकर ईशा ने साफ कहा -
"हम दोनों की सोच और पसंद काफी अलग थी। हर किसी का एक टाइप होता है। हार्दिक में कोई कमी नहीं थी और न ही मुझमें, लेकिन हम एक-दूसरे के लिए नहीं बने थे। 2- 3 महीने में हमें भी समझ आ गया था कि ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ेगा।"

हार्दिक ने 2020 में की थी नताशा से शादी...

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने 1 जनवरी 2020 को डांसर और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से सगाई की थी। जुलाई 2020 में उनके बेटे अगस्त्य पांड्या का जन्म हुआ। हालांकि, खबरों के अनुसार जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा ने अलग होने का फैसला कर लिया।

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।